{"_id":"5fdc71d88ebc3e41a2366440","slug":"the-transport-ministry-is-soon-mandating-passenger-side-airbags-on-the-front-seat-in-all-cars","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में होने वाली मौतों पर सरकार लगाएगी रोक, उठाने जा रही है यह बड़ा कदम","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
सड़क हादसे में होने वाली मौतों पर सरकार लगाएगी रोक, उठाने जा रही है यह बड़ा कदम
Fri, 18 Dec 2020 02:39 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Fri, 18 Dec 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
Road Accident
- फोटो : Social Media
सड़क दुर्घटना के दौरान होने वाली मौतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। परिवहन मंत्रालय जल्द सभी कारों में फ्रंट सीट पर पैसेंजर की साइड एयरबैग को अनिवार्य करने जा रहा है। इसमें इकोनॉमी मॉडल भी शामिल होगा। बता दें कि 1 जुलाई, 2019 से सभी कारों में ड्राइवर के लिए एयरबैग अनिवार्य है।
विज्ञापन
वाहन मानकों पर शीर्ष टेक्निकल कमेटी (तकनीकी समिति) ने इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। इस मामले में सरकार ने सेफ्टी फीचर्स के लिए मोटर वाहन उद्योग मानक (एआईएस) में संशोधन करने के लिए एक मसौदा अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक सड़क परिवहन मंत्रालय उस टाइम-लाइन पर काम कर रहा है, जब नया मानदंड को लागू किया जा सके। सूत्रों की मानें तो इस मानदंडों का पालन करने के लिए एक साल का समय दिया जा सकता है।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना के दौरान गाड़ियों के दरवाजे नहीं होंगे जाम
सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। सरकार निजी और कॉमर्शियल वाहनों में सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम में मैनुअल सिस्टम को शामिल करने के साथ ओवर स्पीड अलार्म सिस्टम, ड्राइवर असिस्ट के लिए एयरबैग और सीट बेल्ट अलार्म सिस्टम का प्रावधान करने जा रही है।
सड़क परिवहन मंत्रालय की तरफ से निजी और कॉमर्शियल वाहनों में अतिरिक्त सुरक्षा के लिए अलग से डिवाइस लगाने के लिए नोटिफिकेशन जारी की गई है। सरकार ने लोगों से इस मामले में सुझाव और आपत्ति मांगी है।
सरकार के इस फैसले के बाद अब गाड़ी में हादसे के दौरान दरवाजों के जाम होने की समस्या को सुलझाया जाएगा। दरअसल सड़क दुर्घटना या आग लगने के दौरान वाहनों का इलेक्ट्रिक सिस्टम खराब हो जाता है, जिसके चलते वाहन के दरवाजे लॉक हो जाते हैं। इससे वाहन के अंदर लोगों के जलने का खतरा बढ़ जाता है। इसी परेशानी को दूर करने के लिए वाहनों में मैनुअल दरवाजों को खोलने का सरकार की तरफ से ड्राफ्ट में प्रावधान किया गया है।
सरकार के इस फैसले के बाद अब गाड़ी में हादसे के दौरान दरवाजों के जाम होने की समस्या को सुलझाया जाएगा। दरअसल सड़क दुर्घटना या आग लगने के दौरान वाहनों का इलेक्ट्रिक सिस्टम खराब हो जाता है, जिसके चलते वाहन के दरवाजे लॉक हो जाते हैं। इससे वाहन के अंदर लोगों के जलने का खतरा बढ़ जाता है। इसी परेशानी को दूर करने के लिए वाहनों में मैनुअल दरवाजों को खोलने का सरकार की तरफ से ड्राफ्ट में प्रावधान किया गया है।