फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   The Royal Enfield Classic 350 BS6 is running a waiting period of up to three months

क्या दिवाली से पहले Royal Enfield Classic 350 की हो पाएगी डिलीवरी, पढ़ें अपने शहर का वेटिंग पीरियड

Thu, 29 Oct 2020 09:41 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Thu, 29 Oct 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
The Royal Enfield Classic 350 BS6 is running a waiting period of up to three months
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 - फोटो : Social Media
अगर आप इस त्योहार BS6 इंजन वाली Royal Enfield Classic 350 को खरीदने की सोच रहे हैं, या आपने इस मोटरसाइकिल को खरीद लिया है, तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। दरअसल अगर इस त्योहार आप इस मोटरसाइकिल की डिलीवरी का इंतजार कर रहे हैं, तो आपको निराश होना पड़ सकता है। दरअसल इस बाइक पर 45 दिनों तक की लंबी वेटिंग पीरियड चल रही है।
विज्ञापन


 

ऑटो इंफो पोर्टल बाइक देखो डॉट कॉम के मुताबिक, दिल्ली में Royal Enfield की Classic 350 BS6 पर 45 दिनों का वेटिंग पीरियड है। वहीं, मुंबई में इस बाइक की डिलीवरी के लिए ग्राहकों को 30 दिनों तक का इंतजार करना पड़ सकता है। चेन्नई में 15 से 20 दिनों तक का वेटिंग पीरियड है। जबकि, पुणे में 1 महीना इंतजार करना पड़ सकता है। हैदराबाद में इस बाइक पर 30 से 45 दिनों तक का वेटिंग पीरियड है। सबसे ज्यादा कोलकाता के ग्राहकों को इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि यहां वेटिंग पीरियड 2 से 3 महीने तक की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Royal Enfield Classic 350: स्पेसिफिकेशन्स

  • इंजन- Royal Enfield Classic 350 में 346सीसी, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। 
  • परफॉर्मेंस- Royal Enfield Classic 350 का इंजन 5250 आरपीएम पर 19bhp का मैक्सिमम पावर और 4000 आरपीएम पर 28Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। 
  • ट्रांसमिशन- Royal Enfield Classic 350 का इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
  • फ्यूल टैंक- Royal Enfield Classic 350 में 13.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
  • सस्पेंशन- Royal Enfield Classic 350 के रियर में ट्विन गैस शॉक चार्ज्ड शॉक एब्जॉर्बर्स के साथ 5-स्टेप अडस्टबल प्रीलोड सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके फ्रंट में 35 मिलीमीटर का टेलेस्कॉपिक फॉर्क्स सस्पेंशन दिया गया है। 
  • ब्रेक- Royal Enfield Classic 350 के फ्रंट में 280 मिलीमीटर का डिस्क और रियर में 240 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। सुरक्षा के इसमें ABS फीचर दिया गया है।
विज्ञापन

BS6 Royal Enfield Classic 350 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.67 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed