{"_id":"5f1b450b6350191a757e37a0","slug":"the-highest-sales-of-this-two-wheeler-company-in-june-read-top-10-list","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के बाद किस कंपनी के दोपहिया वाहनों की हो रही है सबसे ज्यादा खरीदारी?","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
लॉकडाउन के बाद किस कंपनी के दोपहिया वाहनों की हो रही है सबसे ज्यादा खरीदारी?
Wed, 12 Aug 2020 08:02 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Wed, 12 Aug 2020 08:02 PM IST
विज्ञापन
Bike Manufacturing Plant
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के झटके से अब ऑटो इंडस्ट्री तेजी से उबरने लगी है। जुलाई महीने में सभी कंपनियों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई। बात करें दोपहिया वाहनों की तो मई और जून के मुकाबले जुलाई महीने में सभी कंपनियों की बिक्री में सुधार देखा गया। हालांकि, एक समय था जब हर किसी के जेहन में एक ही सवाल था कि लॉकडाउन खत्म होेने के बाद क्या होगा? दरअसल मई महीने में देश के कई जिलों में लॉकडाउन जारी रहा, जिसके कारण डीलरशिप्स भी बंद रहे। ऐसे में जून सबसे अहम महीना था। जून 2020 में कुल 10,13,431 टू-व्हीलर्स की बिक्री हुई। हालांकि, जून 2019 के मुकाबले यह 38.6 फीसदी कम थी। आज हम आपको जून 2020 में दस सबसे ज्यादा बिक्री करने वाली दो-पहिया कंपनियों के बारे में बताने जा रहे हैं। डालते हैं एक नजर,
विज्ञापन
- Hero MotoCorp: जून 2020 में Hero MotoCorp सबसे ज्यादा बिक्री करने वाली दो-पहिया वाहन कंपनी रही। इसके 4,29,493 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई।
- Honda Two Wheelers: भारतीय बाजार में Honda Two Wheelers दूसरी सबसे ज्यादा बिक्री करने वाली टू-व्हीलर कंपनी रही। जून 2020 में इसके 2,02,837 यूनिट्स की बिक्री हुई।
- Bajaj Auto: Hero और Honda के बाद Bajaj जून 2020 में तीसरी सबसे ज्यादा बिक्री करने वाली दो-पहिया वाहन कंपनी रही। Bajaj के जून महीने में 1,46,695 यूनिट्स की बिक्री हुई।
- TVS: सबसे ज्यादा बिक्री करने वाले दो-पहिया वाहन कंपनियों में TVS जून महीने में चौथे नंबर पर रही। TVS के जून 2020 में 1,44,817 यूनिट्स की बिक्री हुई।
- Royal Enfield: जून महीने में Royal Enfield के 36,510 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
- Suzuki: जून महीने में Suzuki टॉप-5 से बाहर रही। जून 2020 में इसके 20,482 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा।
- Piaggio: जून महीने में Piaggio भारत की सातवीं सबसे ज्यादा बिक्री करने वाली टू-व्हीलर कंपनी रही, जहां इसके 2,816 यूनिट्स बिके।
- Triumph: जून 2020 में Triumph के 89 यूनिट्स की बिक्री हुई।
- Harley Davidson: जून 2020 में Harley Davidson के 86 यूनिट्स की बिक्री हुई।
- Kawasaki: जून में Kawasaki के 67 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई है।