The Great Khali ने चलाई रॉयल एनफील्ड बुलेट तो लगी साइकिल, देखें वीडियो
यहां देखें वीडियो
आपको बता दें, खली का वीडियो इसलिए सुर्खियो में हैं क्योंकि वो इतने लंबे हैं कि बुलेट क्या कोई भी बाइक उनके सामने महज साइकिल जैसी दिख रही है। द ग्रेट खली सन् 2014 में अब तक इतिहास के सबसे लंबे पहलवान थे।
द ग्रेट खली एक साधारण इंसान की जिंदगी जीते हैं शायद यही कारण है कि उन्हे गाड़ियों के साथ ज्यादा नहीं देखा जाता है। इसके पीछे एक वजह यह भी है कि उनकी हाइट और वजन उन्हे बाइक और कार चलाने में दिक्कत पैदा करते हैं।
रॉयल एनफील्ड की क्लासिक 350 में 346 सीसी का एयरकूल्ड सिंगल सिलिंडर इंजन दिया गया है। जो 19.8 बीएचपी की पावर और 28 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। क्लासिक के इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है। रॉयल एनफील्ड की क्लासिक 350 बुलेट की दिल्ली में कीमत 1,51,000 रुपए है।