फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   The Bajaj CT 100 BS6 and Hero HF Deluxe BS6 are the cheapest motorcycles in the Indian market, with starting prices of less than Rs 50000

धांसू फीचर्स से लैस ये हैं देश की दो सबसे सस्ती मोटरसाइकिलें, कीमत 50000 रुपये से भी कम

Tue, 29 Sep 2020 05:54 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Tue, 29 Sep 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
The Bajaj CT 100 BS6 and Hero HF Deluxe BS6 are the cheapest motorcycles in the Indian market, with starting prices of less than Rs 50000
Bajaj CT 100 Vs Hero HF Deluxe - फोटो : Amar Ujala

कोरोना काल में हर कोई भीड़ वाली जगहों और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने से बच रहा है। ऐसे में आप एक नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। आज हम आपको दो ऐसी मोटरसाइकिलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कीमत 50000 रुपये से भी कम है। इन मोटरसाइकिलों में बीएस6 कम्प्लायंट वाला इंजन दिया गया है। इसके अलावा इनमें शानदार माइलेज भी मिलता है। आज हम आपको इन बाइक्स के परफॉर्मेंस और इनकी कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि आपके बजट में इनमें से कौन सी बाइक आपके बजट में सबसे बेस्ट रहेगी। तो डालते हैं एक नजर।

विज्ञापन

Bajaj CT 100 BS6

The Bajaj CT 100 BS6 and Hero HF Deluxe BS6 are the cheapest motorcycles in the Indian market, with starting prices of less than Rs 50000
Bajaj CT 100 - फोटो : Bajaj Auto

भारतीय बाजार में Bajaj CT 100 एक बेहद ही लोकप्रिय मोटरसाइकिल है। कीमत की बात करें तो यह देश की सबसे सस्ती बीएस6 मोटरसाइकिल है। इसके CT 100 KS वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 43,994 है। 

इसके पावर परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें ताकत के लिए 102 सीसी का 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलिंडर, इलेक्ट्रॉनिक इंजेक्शन इंजन दिया गया है। इसका इंजन 7500 आरपीएम पर 7.9 PS की मैक्सिमम ताकत और 5500 आरपीएम पर 8.34 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इस मोटरसाइकिल के सभी गियर नीचे की तरफ लगते हैं।

Bajaj CT 100 की लंबाई 1945 मिलीमीटर, चौड़ाई 752 मिलीमीटर और ऊंचाई 1072 मिलीमीटर है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 170 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 1235 मिलीमीटर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Hero HF Deluxe BS6

The Bajaj CT 100 BS6 and Hero HF Deluxe BS6 are the cheapest motorcycles in the Indian market, with starting prices of less than Rs 50000
Hero HF Deluxe BS6 - फोटो : Hero MotoCorp

भारतीय बाजार में Hero HF Deluxe की शुरुआती दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 49,000 रुपये है, जो इसके टॉप वेरिएंट पर 57,300 रुपये तक जाती है।

इसके परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें ताकत के लिए 97.2 सीसी, 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलिंडर, एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक इंजन दिया गया है। इसका इंजन 8000 आरपीएम पर 7.91 HP की मैक्सिमम पावर और 6000 आरपीएम पर 8.05 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 4-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन दिया गया है।

Hero HF Deluxe की लंबाई 1965 मिलीमीटर, चौड़ाई 720 मिलीमीटर और ऊंचाई 1045 मिलीमीटर है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 165 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 1235 मिलीमीटर है। इसकी सैडल ऊंचाई 805 मिलीमीटर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed