फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Tesla's market value more than P&G, company increases production at Shanghai plant

P&G से ज्यादा हुई Tesla की मार्केट वैल्यू, कंपनी ने शंघाई प्लांट में बढ़ाया प्रोडक्शन

Tue, 18 Aug 2020 04:06 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Tue, 18 Aug 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
Tesla's market value more than P&G, company increases production at Shanghai plant
elon musk tesla cars - फोटो : Social Media

जुलाई महीने में आई रिपोर्ट में बताया गया था कि चीनी निर्मित Tesla (टेस्ला) कारों के रजिस्ट्रेशन में भारी गिरावट दर्ज की गई है, बावजूद इसके सोमवार को न्यूयॉर्क में रिकॉर्ड 1,835.64 डॉलर पर कंपनी का स्टॉक बंद हुआ। बता दें कि Tesla के लिए चीन एक बड़ा बाजार है। एलन मस्क की कंपनी ने इस साल की शुरुआत में शंघाई प्रोडक्शन प्लांट से डिलीवरी शुरू कर दी थी। अब कंपनी तेजी से अपने प्रोडक्शन को बढ़ा रही है।

विज्ञापन


इस साल Tesla के शेयरों में 339 फीसदी की भारी बढ़ोतरी हुई है, जो इस संभावना को बढ़ा रही है कि कंपनी S&P 500 इंडेक्स में शामिल होगी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कंपनी के शेयरों में अभी और बढ़ोतरी देखी जा सकती है। इसके पीछे का कारण कंपनी की तरफ से व्यक्तिगत निवेशकों के लिए शेयरों को अधिक आसान बनाने के लिए अपने स्टॉक को 5-फॉर-1 में विभाजित करना है। माना जा रहा है कि कंपनी की इस रणनीति से आने वाले समय में और मांग बढ़ेगी। Robintrack.net के आंकड़ों के मुताबिक, Tesla सोमवार को रॉबिनहुड एप पर आठवां सबसे लोकप्रिय स्टॉक था।
विज्ञापन


Tesla की मार्केट वैल्यू अब लगभग 342 बिलियन डॉलर है। जबकि, P&G की मार्केट वैल्यू  337 बिलियन डॉलर है। यानी मार्केट वैल्यू की बात करें तो Tesla ने P&G को पीछे छोड़ दिया है। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक, Pampers and Crest का निर्माता S&P 500 में 10 वां सबसे बड़ा स्टॉक है। वहीं, Walmart (वॉलमार्ट) का S&P 500 में 384 बिलियन डॉलर में नौवां सबसे बड़ा बाजार पूंजीकरण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed