फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   tesla electric vehicle sales tesla sales numbers 2020 tesla electric car sales 2020

टेस्ला इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री 36 फीसदी बढ़ी, सिर्फ 500 यूनिट से चूकी वार्षिक 5 लाख कार डिलीवरी का लक्ष्य

Mon, 04 Jan 2021 04:50 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 04 Jan 2021 04:50 PM IST
विज्ञापन
tesla electric vehicle sales tesla sales numbers 2020 tesla electric car sales 2020
टेस्ला
दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Tesla (टेस्ला) ने वर्ष 2020 में वार्षिक बिक्री में 36 फीसदी का इजाफा दर्ज किया है। कंपनी ने 2020 में 499,500 वाहनों की डिलीवरी की। अमेरिका की यह दिग्गज ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी अपने डिलीवरी के वार्षिक लक्ष्य से सिर्फ 500 यूनिट से चूक गई। कंपनी ने पांच लाख वाहनों की डिलीवरी का वार्षिक लक्ष्य तय किया था। कंपनी के इस प्रदर्शन में अक्तूबर से दिसंबर के दौरान 180,570 SUV (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) और सेडान कारों की डिलीवरी भी शामिल है। 
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद भी टिकी रही लक्ष्य पर
टेस्ला के सीईओ और संस्थापक एलन मस्क ने कोविड-19 महामारी फैलने से पहले वर्ष 2020 में पांच लाख कारों की डिलीवरी का लक्ष्य तय किया था। महामारी के कारण दुनियाभर में लॉकडाउन लागू किया गया जिससे दुनियाभर में कारोबार प्रभावित हुआ। इस दौरान गर्मियों में टेस्ला का एकमात्र अमेरिकी असेंबली संयंत्र भी कई हफ्तों तक बंद रहा। इसके बाद भी टेस्ला पांच लाख वाहनों की डिलीवरी के वार्षिक लक्ष्य पर टिकी रही। हालांकि कंपनी इस लक्ष्य को हासिल करने से चूक गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3.18 लाख कार डिलीवर किए
टेस्ला के अनुसार, वर्ष 2020 के पहले नौ महीनों के दौरान कंपनी ने दुनिया भर में 3,18,000 से ज्यादा गाड़ियों की डिलीवरी की है। इनमें तीसरी तिमाही में 1,39,300 वाहनों की रिकॉर्ड डिलीवरी शामिल है। कंपनी को साल भर में पांच लाख वाहनों की डिलीवरी का लक्ष्य पाने के लिए चौथी तिमाही में 1,81,650 वाहनों की डिलीवरी करने की आवश्यकता थी। मस्क ने दिसंबर में कर्मचारियों को एक ईमेल भेजकर उनसे बची तिमाही में यथासंभव उत्पादन बढ़ाने की अपील की थी। 
विज्ञापन

मस्क ने भी की बिक्री बढ़ाने की कोशिश
एलन मस्क ने मंगलवार को सोशल मीडिया ट्विटर पर एक संदेश लिखकर बिक्री को बढ़ाने की कोशिश तेज की। मस्क ने ट्वीट कर कहा कि साल के आखिरी तीन दिन के दौरान जिन्हें टेस्ला कार की डिलीवरी मिलेगी, उन्हें कंपनी का फुल ऑटोमेशन फीचर तीन महीने के लिए मुफ्त मिलेगा। बता दें कि कंपनी के ऑटोमेशन ऑप्शन की कीमत 10 हजार डॉलर है। कंपनी फिलहाल सिर्फ चुनिंदा ग्राहकों को ही ऑटोमेशन सॉफ्टवेयर दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed