फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Tata will launch new 45x by the mid of 2019, know all about the new car

Tata की प्रीमियम हैचबैक कार 45X बलेनो को दे सकती है टक्कर

Sun, 20 Jan 2019 04:53 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Sun, 20 Jan 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
Tata will launch new 45x by the mid of 2019, know all about the new car
Tata 45X Concept Car

टाटा अपनी कार की लांचिंग को लेकर लगातार सुर्खियो में है। साल 2018 में टाटा टियागो और टिगोर का जेटीपी संस्करण, और अब जनवरी में हैरियर की लांचिंग। बता दें, हैरियर की लांचिंग के बाद टाटा अपनी एक और हैचबैक कार को तैयार कर रही है। जिसे 45X का कोडनेम दिया गया है। इस कार के साथ टाटा हैचबैक के प्रीमियम सेगमेंट में एंट्री करेगी।  

विज्ञापन


टाटा की यह कार अपने सेगमेंट की सबसे महंगी हैचबैक कार होगी। इस कार का मारुति बलेनो, हुंडई एलीट आई20, होंडा जैज़ और फॉक्सवेगन पोलो के सामने उतारा जाएगा। लेकिन इसका प्रमुख प्रतिद्वंद्वी बलेनो को माना जा रहा है । कार को सबसे पहले दिल्ली ऑटो शो 2018 में दिखाया गया था। Tata 45x  Alpha Arc नाम वाले Advanced Modular Platform (AMP) पर आधारित पहली गाड़ी होगी।
विज्ञापन


खबरों की मानें तो कार के बेस वेरिएंट में ब्लैक इंटीरियर और टॉप वेरिएंट में ड्यूल टोन इंटीरियर दिया जाएगा।इंजन की बात करें तो इसमें नेक्सन वाला कार में 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है। टाटा 45एक्स बेस्ड हैचबैक को 2019 के मध्य लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5 लाख रुपए से 8.5 लाख रुपए के बीच हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Tata will launch new 45x by the mid of 2019, know all about the new car
tata harrier

बता दें, टाटा की सबसे दमदार एसयूवी हैरियर 23 जनवरी को लॉन्च होगी। इस फ्लैगशिप एसयूवी ने लांचिंग से पहले ही बाजार पर कब्जा कर रखा है। हैरियर की लांचिंग का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। टाटा की यह पहली कार है जो Discovery Sport वाले Land Rover के D8 प्लेटफार्म पर बनाई गई है। कार को चार वेरिएंट XE, XM, XT, and XZ में लांच किया जाएगा। हालांकि, हैरियर की कीमत को लेकर अभी महज अंदाजा लगाया जा रहा है। कि इसकी कीमत 15 लाख के आस-पास हो सकती हैं। 

हैरियर की लांचिंग से पहले टाटा मोटर्स ने दावा किया है कि वह हैरियर के 7 सीटर संस्करण को तैयार कर रहा है। कंपनी ने इस खबर की पुष्टि की है, और हैरियर के इस बड़े संस्करण के लांच की समय सीमा भी साझा की है। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक टाटा मोटर्स के सीईओ और एमडी गुएंटर बटशेक ने कहा "सात सीटों वाली हैरियर वर्ष 2019 में ही लांच की जाएगी"।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed