फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Tata tigor facelift launch today price are starting from 5.20 lakh , know about the details ofcar

टाटा की टिगोर नए अंदाज में हुई लांच, कीमत 5.20 लाख रुपये से शुरू

Wed, 10 Oct 2018 02:09 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 10 Oct 2018 02:09 PM IST
विज्ञापन
Tata tigor facelift launch today price are starting from 5.20 lakh , know about the details ofcar
Tata tigor facelift

टाटा मोटर्स ने अपनी सेडान कार टिगोर के फेसलिफ्ट वर्जन को लांच कर दिया है। टिगोर के बाहरी लुक से यह कार एकदम फ्रेश लग रही है। टाटा टिगोर को कुल 9 वेरियंट और 6 नए रंगो में लांच किया गया है। टिगोर में कंपनी ने कई नए फीचर्स अपडेट किए हैं। लांच होने से कुछ ही दिन पहले कंपनी ने इस कार का टीजर पोस्ट किया था। जिसमें कार के लुक का लगभग अंदाजा हो गया था। टाटा के इस नए वर्जन में कंपनी ने कई बाहरी बदलाव कर टिगोर को आकर्षक बनाने की कोशिश की है। इन बदलावों में  

विज्ञापन


 फ्रंट ग्रिल पर हीरे के आकार के क्रोम
 प्रोजेक्टर लाइट
 नए हेडलैंप 
 पियानो ब्लैक शार्क फिन एंटीना 
 36-एलईडी  लाइट
 नए 15-इंच डयुअल अलॉय व्हील
 7 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेमेंट सिस्टम 
 रिवर्स कैमरा
 वॉयस कमांड नेविगेशन,
 ब्लूटूथ कनेक्टिविटी
 स्टीयरिंग माउंट कंट्रोल
 चार्जिंग पोर्ट आदि नए फीचर्स देकर टाटा टिगोर को और दमदार बनाने की कोशिश की है। कार में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए  फ्रंट एयरबैग, ईबीडी और एबीएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
विज्ञापन


कार के इंजन की बात करें तो 
इस अपडेटेड टाटा टिगोर में वर्तमान मॉडल वाला ही 1.2-लीटर पेट्रोल का इंजन दिया गया है। जो कि 6000 आरपीएम पर 84 बीएचपी की पावर और 3500 आरपीएम पर 114एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। डीजल वेरियंट में 1.05-लीटर वाला इंजन होगा, जो 4000 आरपीएम पर 69 बीएचपी की पावर जेनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। टिगोर के पेट्रोल वेरियंट में एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प भी मौजूद है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बात कीमत की करें तो कंपनी ने इस कार में कई शानदार फीचर्स देने के साथ ही इसकी कीमत को आम आदमी की जेब के हिसाब से रखा है। इस कार के बेस मॉडल की शुरुआती कीमत 5.20 लाख रुपये रखी गई है। वहीं इसके टॉप वेरियंट की कीमत 7.38 लाख रुपये होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed