फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Tata tiago xz plus will launch on 12 dec

Tata Tiago का नया मॉडल 12 दिसंबर को होगा लांच, देखें पुराने से कितना होगा अलग

Fri, 30 Nov 2018 04:48 PM IST
आॅटो डेस्क, अमर उजाला
आॅटो डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 30 Nov 2018 04:48 PM IST
विज्ञापन
Tata tiago xz plus will launch on 12 dec
Tata Tiago xz
टाटा मोटर्स ने अपनी कार टियागो के जेटीपी वर्जन को हाल ही मे लांच किया है। जिसे कंपनी ने कई खास फीचर से लैस किया है। टाटा की टियागो न सिर्फ देखने में आकर्षक है बल्कि लोगों की जरूरतो पर भी खरी उतरती है। इसके बावजूद बहुत से ऐसे ग्राहक थे जो इस कार में अन्य सुविधाएं चाहते थे जिसके चलते कंपनी अब इस कार के टॉप मॉडल को लांच करने की तैयारी में है। 
विज्ञापन


कार में कंपनी ने न तो कोई तकनीकी बदलाव किया है और न ही इसके डायमेंशन से छेड़छाड़ की गई है। पहले की तरह कार की लंबाई 3746 मिमी, चौड़ाई 1647 मिमी, और  ऊंचाई 1535 मिमी होगी। इसके साथ ही कार में पहले वाला ही  1.2-लीटर का 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। जो कि मल्टी ड्राइव मोड़ से लैस होगा।
विज्ञापन


टाटा टियागो के नए संस्करण को एंड्रॉइड ऑटो, वॉयस कमांड एक्सेस और इनकमिंग एसएमएस अधिसूचना के साथ 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेमेंट सिस्टम दिया जाएगा। जो कि कार के एसी को भी पूरी तरह से कंट्रोल कर सकेगा। इसके अलावा कार में 4 स्पीकर्स,15 इंच के अलॉय व्हील आदि भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, कार के एक्टीरियर में ग्रिल और हेडलाइट्स पहले जैसे ही देखने को मिलेंगे। बता दें, टाटा टियागो अपनी इस नई कार को 12 दिसंबर को पेश करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed