फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Tata tiago xz+ launched in india know the price and features

टाटा आपके बजट में ले आया एक और कार, कीमत 6 लाख से भी कम

Wed, 12 Dec 2018 01:34 PM IST
आॅटो डेस्क, अमर उजाला
आॅटो डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 12 Dec 2018 01:34 PM IST
विज्ञापन
Tata tiago xz+ launched in india know the price and features
Tata tiago xz+
टाटा मोटर्स ने अपनी हैचबैक कार टियागो के नए वेरियंट  XZ+ को लांच कर दिया है। कंपनी ने अपनी एंट्री लेवल हैचबैक टियागो के टॉप मॉडल  XZ+ को कई बेहतर फीचर्स के साथ पेश किया है। कई नए फीचर्स और अपडेट के साथ साथ टाटा टियागो XZ+ में दो नए कलर ऑरेंज और ब्लू का विकल्प भी दिया गया है। 
विज्ञापन


 

Tata tiago xz+ launched in india know the price and features
Tata tiago xz+
 टाटा टियागो के नए वर्जन में पुराने टॉप-स्पेक के सभी फीचर्स के साथ कुछ नए अपडेट भी किए गए हैं जैसे 
*टाटा टियागो XZ+ में स्मोक्ड ब्लैक बेज़ल से लैस प्रोजेक्टर हेडलैंप दिए गए हैं। 
*नई कार में इलेक्ट्रॉनिकली एडजेस्टेबल ORVMs दिए गए हैं। 
*नया 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जिसे  एंड्रॉयड ऑटो, वाइस कमांड रिकॉग्निशन और ऑटोमेटिक टेंपरेचर से लैस किया गया है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

Tata tiago xz+ launched in india know the price and features
Tata tiago xz+

इंजन क्षमता
हालांकि अपग्रेड और नए फीचर्स के अलावा टाटा टियागो XZ+ में कंपनी ने कोई तकनीकी  बदलाव नहीं किया गया है। कार में पहले वाला ही  1.2-लीटर का रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन और 1.05लीटर का रेवोटॉर्क डीजल इंजन दिया गया है। जिसमें इसका पेट्रोल वेरियंट  85 बीएचपी की पावर और 114 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है।

वहीं इसका डीजल वेरियंट 70 बीएचपी की पावर और 1140 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है।  टाटा टियागो XZ+ वेरियंट पहले की ही तरह 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस होगा।  टाटा टियागो XZ+ को AMT विकल्प से  वंचित रखा गया है। यानि टाटा की इस कार में आपको AMT का विकल्प नहीं मिलेगा। 




 

विज्ञापन

Tata tiago xz+ launched in india know the price and features
Tata tiago xz+

बात करें, कीमत की तो टाटा टियागो XZ+ की कीमत भारत में 5.57 लाख रुपए, एक्स-शोरूम (दिल्ली) रखी गई है, वहीं इसके ड्यूल टोन कलर वेरियंट की कीमत 6.4 लाख रुपये रखी गई है। टाटा टियागो XZ+ के डीजल वेरियंट के सिगंल टोन कलर की कीमत 6.31 लाख रुपये और ड्यूल टोन कलर वेरियंट की कीमत 6.38 लाख रुपये रखी गई है।  बता दें, कुछ समय पहले टाटा मोटर्स ने टाटा टियागो और टिगोर के जेटीपी वेरियंट को लांच किया है। जिन्हे बतौर परफॉरमेंस बेस्ड कार बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed