{"_id":"5cebf7d5bdec220732263b4f","slug":"tata-tiago-launched-with-standard-new-bnvsap-safety-features-include-airbags-and-abs","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए सेफ्टी फीचर्स के साथ आई टाटा टियागो, सभी वेरियंट में मिलेंगे एबीएस और एयरबैग्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
नए सेफ्टी फीचर्स के साथ आई टाटा टियागो, सभी वेरियंट में मिलेंगे एबीएस और एयरबैग्स
Mon, 27 May 2019 08:14 PM IST
Harendra Chaudhary
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Mon, 27 May 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
Tata Tiago NRG
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाटा ने अपनी हैचबैक कार टाटा टियागो में नए सेफ्टी फीचर्स शामिल किए हैं। टाटा की यह कार अब पहले से ज्यादा मजबूत और सुरक्षित हो गई है। टाटा ने टियागो को भारत न्यू व्हीकल सेफ्टी एसेसमेंट प्रोग्राम (BNVSAP) मानकों के तहत अपडेट किया है।
विज्ञापन
टाटा ने टियागो हैचबैक के सभी वैरियंट में एबीएस, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स, सीट बेल्ट रिमांडर और ट्विन एयरबैग का फीचर दिया है। खबरों के मुताबिक टाटा मोटर्स टियागो और एनआरजी का फेसलिफ्ट वर्जन भी लाने की तैयारी कर रही है। दोनों की कारों में आगे और पीछे से नई स्टाइलिंग के साथ नए इंटीरियर भी दिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा टाटा मोटर बीएस-6 मानकों को देखते हुए छोटी कारों में टर्बो डीजल इंजन बंद कर सकती है। इसका मतलब यह हुआ कि टियागो, टिगोर और एनआरजी में आने वाला 1.1 लीटर का 3 सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन बंद किया जा सकता है। वहीं कंपनी 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन देना जारी रखेगी। 1.2 लीटर इंजन 85 पीएस की पावर और 114 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल और एएमटी ऑप्शन में आता है। वहीं इसका पेट्रोल इंजन सबसे ज्यादा 23.84 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।
विज्ञापन
वहीं टाटा ने टियागो और टिगोर का परफॉमेंस वर्जन जेटीपी भी लांच किया हुआ है, जिसमें 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन लगा हुआ है। वहीं टाटा जल्द ही 1.2 लीटर के साथ सीएनजी ट्रिम भी लांच कर सकती है।