{"_id":"609ab67e80a4081d7b274879","slug":"tata-tiago-cng-launch-date-in-india-upcoming-cng-cars-in-india-tata-motors-cars","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tata Tiago CNG: जल्द होगी लॉन्च, पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से मिलेगा छुटकारा, कम कीमत में देगी ज्यादा माइलेज","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Tata Tiago CNG: जल्द होगी लॉन्च, पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से मिलेगा छुटकारा, कम कीमत में देगी ज्यादा माइलेज
Tue, 11 May 2021 10:23 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 11 May 2021 10:23 PM IST
सार
टाटा टियागो सीएनजी मॉडल की अगले कुछ महीनों में भारतीय बाजार में बिक्री होने की उम्मीद है। कंपनी जब इस मॉडल को सीएनजी फिटेड किट के साथ उतारेगी तो ग्राहक हर महीने महंगे पेट्रोल से छुटकारा पा सकेंगे और काफी पैसे बचा सकेंगे।
विज्ञापन
Tata Tiago
- फोटो : For Reference Only
विस्तार
Tata Motors भारतीय बाजार में जल्द ही अपनी लोकप्रिय Tiago (टियागो) हैचबैक कार को सीएनजी वर्जन में लॉन्च करने की तैयारी में है। टियागो के साथ, टिगोर सेडान कार को भी कंपनी भविष्य में सीएनजी के साथ उतार सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक टियागो हैचबैक के सीएनजी-किट वेरिएंट को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। लुक के लिहाज से सीएनजी मॉडल में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिले हैं। पेट्रोल-डीजल की बेतहाशा बढ़ती कीमतों के मद्देनजर टाटा टियागो मॉडल काफी किफायती साबित हो सकती है।
विज्ञापन
टियागो सीएनजी के फायदे
टाटा टियोगो सीएनजी मॉडल को टेस्टिंग के दौरान खुला रखा गया था। अमूमन वाहन निर्माता अपनी आने वाली कारों को टेस्टिंग के दौरान पूरी तरह से ढका हुआ रखते हैं। अगले कुछ महीनों में इस मॉडल की भारतीय बाजार में बिक्री होने की उम्मीद है। बता दें कि टियागो की अच्छी खासी बिक्री होती है। कंपनी जब इस मॉडल को सीएनजी फिटेड किट के साथ उतारेगी तो ग्राहक हर महीने महंगे पेट्रोल से छुटकारा पा सकेंगे और काफी पैसे बचा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या हुए बदलाव
टिआगो सीएनजी मॉडल के डिजाइन में कोई खास बदलाव नहीं किए गए हैं। कार की स्पाय तस्वीरों से पता चलता है कि टेस्टिंग वाली कार रेड पेंट स्कीम में मिड वेरिएंट है। बता दें कि यह बॉडी पेंट पहले से ही टियागो के मौजूदा निर्यात किए जाने वाले पेट्रोल मॉडल में उपलब्ध है। इसके अलावा कार के फ्रंट में सीएनजी का स्टीकर लगा है। कार में नए मल्टी स्पोक अलॉय व्हील दिए गए हैं। कार के फ्रंट ग्रिल में ट्राइ-एरो थीम मिलता है जो कार की पहचान है।
लुक और डिजाइन
कार के एक्सटीरियर फीचर्स की बात करें तो इसमें प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED DRL, फॉग लैंप, शार्क फिन एंटीना, LED स्टॉप लैंप, LED टेल लाइट्स जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक टेस्टिंग मॉडल के इंटीरियर के बारे में कोई खास जानकारी सामने नहीं आ पाई है। हालांकि ऐसी संभावना है कि इसे मौजूदा पेट्रोल मॉडल के इंटीरियर जैसा ही रखा गया है।
इंजन और पावर
जहां तक इंजन की बात है तो कंपनी इस कार को वही 1.2-लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन के साथ उतार सकती है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। यह इंजन इस समय 85 bhp का अधिकतम पावर और 113 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है। सीएनजी मॉडल में यह इंजन कम पावर जेनरेट कर सकता है।
वेरिएंट्स और कीमत
टाटा टियागो हैचबैक इस समय 9 वेरिएंट्स और 4 ट्रिम ऑप्शन - XE, XT, XZ और XZ+ में मिलती है। इसकी दिल्ली में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये है जो 6.95 लाख रुपये तक जाती है। टाटा टियागो सीएनजी मॉडल का भारतीय बाजार में सीधे तौर पर मारुति सुजुकी वैगनआर सीएनजी, ह्यूंदै सैंट्रो सीएनजी जैसी कारों से मुकाबला होगा।