फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   tata safari 2021 launch date in india tata safari 2021 features and specifications tata safari 2021 price tata motors upcoming suv in india new tata safari 2021 dimensions

Tata Safari 2021 पेश, पहली बार टाटा की किसी कार में मिले ये फीचर्स, फरवरी में होगी लॉन्च

Wed, 27 Jan 2021 12:01 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 27 Jan 2021 12:01 PM IST
सार

नई 2021 सफारी कंपनी के इंपैक्ट 2.0 डिजाइन लैंग्वेज पर आधारित है। यह Harrier (हैरियर) एसयूवी के बाद OMEGARC प्लेटफॉर्म पर आधारित दूसरा उत्पाद है और यह टाटा मोटर्स की 'न्यू फॉरएवर' रेंज का फ्लैगशिप उत्पाद है। टाटा मोटर्स ने 2021 सफाई के लुक और डिजाइन को बेहतर बनाने के लिए काफी मेहनत की है।

विज्ञापन
tata safari 2021 launch date in india tata safari 2021 features and specifications tata safari 2021 price tata motors upcoming suv in india new tata safari 2021 dimensions
Tata Safari 2021 - फोटो : Tata Motors

विस्तार

देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने भारत में अपनी ऑल-न्यू 2021 Safari (2021 सफारी) एसयूवी को आधिकारिक रूप से पेश कर दिया है। घरेलू ऑटो निर्माता ने एसयूवी का उत्पादन अपने पुणे प्लांट में शुरू कर दिया है। कुछ दिनों पहले ही टाटा मोटर्स ने सफारी की पहली कार को पुणे प्लांट में एक फ्लैग ऑफ कार्यक्रम के बाद रोल-आउट किया था। कंपनी नई 2021 सफारी की बिक्री अगले महीने के पहले हफ्ते के आसपास शुरू कर देगी। 
विज्ञापन

नई डिजाइन लैंग्वेज
नई सफारी कंपनी के इंपैक्ट 2.0 डिजाइन लैंग्वेज पर आधारित है। इस एसयूवी को पिछले साल फरवरी में आयोजित ऑटो एक्सपो में Gravitas (ग्रेविटास) के कोडनेम के साथ प्री-प्रोडक्शन फॉर्म में शोकेस किया गया था। नए अवतार में यह कार पहले से ज्यादा जबरदस्त लग रही है। टाटा मोटर्स ने 2021 सफाई के लुक और डिजाइन को बेहतर बनाने के लिए काफी मेहनत की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन
2021 Tata Safari एसयूवी में लैंड रोवर D8 से प्रेरित OMEGARC प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है। नई सफारी में 2.0 लीटर 4-सिलिंडर डीजल इंजन मिलेगा। यह इंजन 168 bhp का पावर और 350 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। इस इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध होगा। इस एसयूवी में तीन राइडिंग मोड इको, सिटी, स्पोर्ट्स दिए गए हैं। इसके अलावा ESP टेरेन रिस्पॉन्स मोड- नॉर्मल, रफ व वेट भी दिए गए हैं। 
विज्ञापन

टाटा की फ्लैगशिप एसयूवी
यह Harrier (हैरियर) एसयूवी के बाद OMEGARC प्लेटफॉर्म पर आधारित दूसरा उत्पाद है और यह टाटा मोटर्स की 'न्यू फॉरएवर' रेंज का फ्लैगशिप उत्पाद है। नई सफारी के डायमेंशंस की बात करें तो इसकी लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई पुरानी Tata Safari से अधिक होगी। 2021 टाटा सफारी में 18 इंच मशीन्ड अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। नई एसयूवी को भारत के हर मौसम में शानदार प्रदर्शन देने के लिए टेस्ट किया गया है। इस कार परीक्षण माइनस 10 डिग्री सेल्सियस से लेकर 50 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में किया गया है। यह हर तरह की उबड़-खाबड़ सड़क पर भी चालक को आरामदायक सफर का वादा करती है। 

एक्सटीरियर
2021 Tata Safari एसयूवी में डी रिलर पर क्रोम गार्निश के साथ आइकॉनिक स्टेप्ड पैनोरैमिक सनरूफ, और काफी आकर्षक टेलगेल दिया गया है। इसमें  Xenon HID प्रॉजेक्टर हैडलैंप्स, क्रोम स्टडेड ट्राई एरो फ्रंट ग्रिल, ट्विन लाइट एलईडी टेल लैंप्स दिए गए हैं। कुल मिलाकर इस एसयूवी को एक अल्ट्रा प्रीमियम फिनिश दी गई है। व्हील आर्च भी काफी आकर्षक हैं और किसी भी रास्ते इलाके में ले जाने का वादा करते हैं और किसी भी ऊबड़-खाबड़ रास्ते में चलने का दम भरने वाली इस एसयूवी का साथ निभाते हैं। 

इंटीरियर और फीचर्स
सफारी का इंटीरियर ऐश वुड के डैशबोर्ड का इस्तेमाल किया गया है। और शानदार ओइस्टर व्हाइट इंटीरियर थीम और ओइस्टर व्हाइट लेदर अपहोल्स्ट्री मिलते हैं जो इसके प्रीमियम लुक को और भी आगे ले जाता है। नई टाटा सफारी में 6 से 7 लोग आराम से बैठ सकते हैं। कार के केबिन में 8.8 इंच फ्लोटिंग आयलैंड इंफोटेनमेंट सिस्टम, प्रीमियम 320 वॉट जेबीएल ऑडियो सिस्टम, मूड लाइटिंग, 6 वे पावर्ड ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स मिलते हैं। एसयूवी में थर्ड रो सीट्स के लिए भी डेडिकेटेड यूएसबी पोर्ट, कप होल्डर्स, डेडिकेटेड एसी यूनिट दी गई है। खास बात यह है कि थर्ड रो में मिलने वाला लेग रूम और पैनोरैमिक सनरूफ इस सेगमेंट की किसी भी गाड़ी से सबसे ज्यादा है। 

कनेक्टेड कार फीचर्स
नई टाटा सफारी में कंपनी का कनेक्टेड कार पैक ‘iRA’ दिया गया है। iRA टेक्नोलॉजी के तहत रिमोट कमांड्स, व्हीकल सिक्योरिटी फीचर्स, लोकेशन बेस्ड सर्विसेज, ओवर द एयर अपडेट्स, लाइव व्हीकल डायग्नोसिस, गेमिफिकेशन जैसी कनेक्टेड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

सुरक्षा फीचर्स
नई 2021 टाटा सफारी के सुरक्षा फीचर्स की बात करें तो इसमें यूनीक डबल फायरवॉल डिजाइन, 6 एयरबैग्स, डिस्क ब्रेक्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ऑटो डिमिंग IRVM, कॉर्नरिंग फॉग लैंप्स, चाइल्ड सीट आइसोफिक्स, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल होल्ड कंट्रोल, हिल डेसेंट कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। नई सफारी में इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसा फीचर्स मिलता है, जो टाटा की किसी कार में पहली बार दिया गया है। 

कलर ऑप्शंस, कीमत और मुकाबला
नई 2021 टाटा सफारी एसयूवी को तीन कलर ऑप्शन- रॉयल ब्लू, व्हाइट और ग्रे में पेश किया गया है। इस एसयूवी की एक्सःशोरूम कीमत 15 लाख रुपये से ज्यादा रखी जा सकती है।  जल्द ही इसमें और कलर ऑप्शंस मिलेंगे। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला MG Hector Plus (एमजी हेक्टर प्लस) और आनेवाली Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) 7-सीटर एसयूवी से है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed