फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Tata Nexon Petrol Vs tata Nexon EV which one is the cheapest car for long runup

Tata Nexon Petrol Vs Nexon EV: 1.5 लाख किलोमीटर चलने पर कौन सी कार पड़ेगी सस्ती?

Mon, 10 Feb 2020 12:06 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Mon, 10 Feb 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
Tata Nexon Petrol Vs tata Nexon EV which one is the cheapest car for long runup
Tata Nexon Petrol Vs Nexon EV - फोटो : Amar Ujala

Auto Expo 2020 में कई इलेक्ट्रिक कारों को हमने पेश होते हुए देखा है। ऐसे में अक्सर एक सवाल उठता है कि क्या इलेक्ट्रिक कार को खरीदना महंगा सौदा है? ऐसे में आज हम आपके इस सवाल का जवाब देने जा रह हैं। आज हम आपके सामने दो कारें लेकर आ रहे हैं। इनमें Tata Nexon Petrol और Tata Nexon EV शामिल हैं। दोनों ही एक कंपनी की कारें हैं। एक पेट्रोल से चलती है और एक इलेक्ट्रिक कार से। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इन दो कारों को अगर लंबे समय तक चलायाजाए तो कौन सी कार आपको महंगी पड़ेगी।

विज्ञापन

कीमत

Tata Nexon Petrol की कीमत 7,87,860 रुपये है। वहीं, Tata Nexon EV की कीमत 15,67,494 रुपये है। दोनों कारों की कीमत में लगभग दोगुने का अंतर है। ऐसे में पहली नजर में किफायत के मामले में Tata Nexon EV पर Tata Nexon Petrol भारी पड़ती है, लेकिन हकीकत क्या है इसके लिए पूरी खबर पढ़नी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

माइलेज

Tata Nexon Petrol में बतौर इंधन पेट्रोल का इस्तेमाल होता है। ऐसे में इसका पेट्रोल वेरिएंट 17.2 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। वहीं, Tata Nexon EV में आपको 312 किलोमीटर का रेज मिलता है। यानी यह कार एक बार फुल चार्ज करने पर बिना रुके 312 किलोमीटर तक चलती है।

विज्ञापन

कीमत प्रति लीटर/यूनिट

Tata Nexon Petrol में बतौर इंधन पेट्रोल का इस्तेमाल होता है। ऐसे में 1 लीटर पेट्रोल के लिए आपको करीब 72.89 रुपये देने पड़ते हैं। वहीं, Tata Nexon EV में फुल चार्ज के लिए 30.2 kwh यूनिट लगता है।

1.5 लाख किलोमीटर में कितना यूनिट/पेट्रोल लगेगा?

Tata Nexon Petrol मॉडल में 1.5 लाख किलोमीटर का फासला तय करने के लिए 8,721 लीटर पेट्रोल लगेगा। वहीं, Tata Nexon EV मॉडल में 1.5 लाख किलोमीटर का फासला तय करने के लिए 14,519 kwh यूनिट लगेगा।

यहां हो रही है बंपर बचत

Tata Nexon Petrol मॉडल में 1.5 लाख किलोमीटर के लिए 8,721 लीटर पेट्रोल लगेगा। यानी 72.89 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से 6,35,669 रुपये का खर्च आएगा। वहीं, Tata Nexon Petrol मॉडल में 1.5 लाख किलोमीटर के लिए 14,519 kwh यूनिट लगेगा। यानी 6.5 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से 94,375 रुपये का खर्च आएगा।

किफायत में कौन है सबसे सस्ती कार

Tata Nexon Petrol मॉडल की कीमत 7,87,860 रुपये है, लेकिन अगर आप इस कार से 1.5 लाख किलोमीटर का सफर तय करते हैं, तो कुल कीमत 14,23,529 रुपये हो जाता है। वहीं, Tata Nexon EV की कीमत 15,67,494 रुपये है,  लेकिन 1.5 लाख किलोमीटर तय करने पर कुल कीमत हो जाती है16,61,869 रुपये। अब आप खुद तय कर लीजिए कि कौन सी कार फायदे का सौदा है?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed