फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   tata nexon owner was fined by Kerala Traffic Police for not wearing helmet inside the car

बिना हेलमेट कार ड्राइव करने से करें परहेज, ट्रैफिक पुलिस काट रही है चालान!

Tue, 30 Apr 2019 08:49 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 30 Apr 2019 08:49 PM IST
विज्ञापन
tata nexon owner was fined by Kerala Traffic Police for not wearing helmet inside the car
traffic police checking license

ट्रैफिक पुलिस के बहुत से कारनामे आपने सुने होंगे। लेकिन इस बार ऐसा कारनामा सामने आया है कि दांतों तले उंगली चबा लेंगे। ट्रैफिक पुलिस का काम वाहनों की चेकिंग करना और दस्तावेज पूरे न होने पर चालान काटना होता है। लेकिन इस बार ऐसा वाकया सामना आया है कि गलती हुई ही नहीं और पुलिस ने चालान काट कर थमा दिया।

विज्ञापन


केरल के गोपा कुमार के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। गोपा ने अपने फेसबुक पेज को अपडेट क्या किया कि वह तुरंत सोशल मीडिया में वायरल हो गया। पोस्ट डालते ही तकरीबन 400 लोगों ने उनककी पोस्ट को शेयर कर दिया। गोपा का ट्रैफिक पुलिस ने चालान काट दिया क्योंकि उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। आप सोचेंगे कि हेलमेट नहीं पहनने पर चालान कटना तो स्वाभाविक ही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन असल बात यह है कि जिस वक्त गोपा कुमार का चालान काटा गया, उस वक्त वे बाइक ड्राइव नहीं कर रहे थे, बल्कि वे अपनी टाटा नेक्सन कार को ड्राइव कर रहे थे। कार ड्राइविंग के दौरान हेलमेट पहनने का ऐसा कोई नियम इंडियन मोटर व्हीकल एक्ट में है ही नहीं। हेलमेट न पहनने पर कार ड्राइव कर रहे व्यक्ति का चालान काटा ही नहीं जा सकता।



गोपा ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा कि केरल पुलिस के इतिहास में एक वाकया और शामिल हो गया है। वे लिखते हैं कि वे अपने परिवार के साथ सस्थमकोट्टा के रास्ते पर थे और वे अपनी टाटा नेक्सन ड्राइव कर रहे थे। चावारा रोड पर उनकी कार को केरल पुलिस ने रुकने का इशारा किया। उन्होंने गाड़ी रोकी और कागजात दिखाए, लेकिन पुलिस ने उनका हेलमेट न होने पर चालान काट दिया। गोपा कुमार ने बताया कि पुलिस ने उनका No Helmet के चलते चालान किया और 100 रुपये का चालान काट कर थमा दिया। गोपा ने इस चालान की रिसिप्ट को फेसबुक वॉल पर भी पोस्ट किया है।



हालांकि इसमें केरल ट्रैफिक पुलिस की गलती थी, लेकिन ये गलती ऐसे ही नहीं हुई, इसके पीछे वजह है। असल में जब पुलिस किसी स्पॉट पर वाहनों की चेकिंग करती है, तो वहां वाहन चालकों की भीड़ लग जाती है। इनमें दो पहिया, तिपहिया और चार पहिया वाहन चालक भी शामिल होते हैं। उसी दौरान भीड़-भाड़ में केरल ट्रैफिक पुलिस ने भूलवश No Helmet का चालान काट दिया। जो चालान पुलिस ने काटा वह किसी अन्य वाहन सवार का होगा, लेकिन नाम गोपा का लिख दिया।



वहीं गोपा ने बिना रिसिप्ट खोले ही चालान की राशि का भुगतान कर दिया। संभव है कि भीड़ भाड़ होने के चलते ट्रैफिक पुलिस किसी दो पहिया वाहन चालक का चालान काटना चाहती हो। वहीं मजेदार बात यह है कि गोपा का चालान किसी टू व्हीलर को मिला होगा, जिस पर लिखा होगा ‘नो सीट बेल्ट’। इससे पहले गोवा में Royal Enfield सवार को ट्रैफिक पुलिस ने ‘सीट बेल्ट न पहनने’ के चलते चालान काट दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed