सड़कों पर आज जिस तरह का माहौल आम आदमी अपनी सुरक्षा से कोई सौदा नही चाहता है। ऐसे में सभी चाहते हैं कि उनके पास जो वाहन हो वो सबसे सुरक्षित हो,आपको बता दें, प्रत्येक गाड़ी को बाजार में उतारने से पहले उसका क क्रैश टेस्ट किया जाता है जिसमें कार की गुणवता को परखा जाता है। कि कार किसी दुर्घटना की स्थिति में आपका साथ देगी या नहीं। ऐसे में फिलहाल एक कार को लेकर खासी चर्चाएं हैं जिसने ग्लोबल NCAP (न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम) में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग प्राप्त की है ऐसा अब तक भारत में बिक रही किसी भी कार के लिए पहली बार है।
क्यों टाटा की इस कार के सामने सभी पड़ रही फीकी? ये हैं कारण
दरअसल, हम बात कर रहे हैं टाटा नेक्सन की। टाटा नेक्सन ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रॅाटेक्शन में 17 में से 16.06 पाइंट हासिल किए हैं। अब इस बात से इसकी दक्षता का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं। टाटा नेक्सन को UN95 सेफ्टी रिक्वायरमेंट के अंतर्गत आने वाले साइड-इम्पैक्ट टेस्ट में भी पास किया गया है। बात करें इसके फीचर्स की तो....
खास फीचर्स
- *ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर
- *ड्राइवर और पैसेंजर साइड एयरबैग
- *ISOFIX चाइल्ड माउंट सीट्स
- *सीट बेल्ट प्री-टेन्शनर्स
- *एबीएस, ईवीडी
इंजन क्षमता
टाटा नेक्सन में 1.2 लीटर का टर्बो चार्जड पेट्रोल इंजन लगा है जो 110 पीएस की पावर और 170 एनएम का टॉर्क देता है। वही इसमें 1.5 लीटर का टर्बो चार्जड डीजल इंजन लगा है। जो 110पीएस और 260एनएम का टॉर्क देता है। नेक्सन में 6 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की सुविधा दी है।
फिलहाल इस कार ने अकेले बाजार पर कब्जा कर रखा है लेकिन आने वाले दिनों में महिन्द्रा की नई एक्सयूवी 300 इस कार की प्रतिद्वंद्वी हो सकती है। एक्सयूवी 300 Ssangyong Tivoli के X100 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड महिन्द्रा एक्सयूवी 300 के पेट्रोल इंजन की बात करें, तो इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो 130 पीएस की अधिकतम पॉवर 200 एनएम का जबरदस्त टॉर्क देगा।