फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Tata motors will remove diesel cars from india car market

अब आप टाटा मोटर्स की ये कारें नहीं खरीद पायेंगे, कंपनी ने लिया बड़ा फैंसला

Mon, 06 May 2019 01:15 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Mon, 06 May 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
Tata motors will remove diesel cars from india car market
TATA MOTORS

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी ने हाल में भारत में अपनी डीजल कारें बंद करने का ऐलान किया था। जिसके बाद अब देश की बड़ी कार कंपनी टाटा मोटर्स ने भी डीज़ल कारें बंद करने की तैयारी में है। सोर्स के मुताबिक हुंडई, फोर्ड और टोयोटा जैसी कंपनियां भारत में अपनी डीजल कारें बेचती रहेंगी।

विज्ञापन

टाटा क्यों बंद कर रही है डीजल कारें?

टाटा मोटर्स के अध्यक्ष यात्री वाहन कारोबार मयंक पारीक ने कहा कि, 'हमारा मानना है कि छोटी और मध्यम आकार की डीजल इंजन वाली कारों की मांग धीमी होने की वजह से छोटी क्षमता के नए इंजन के विकास की लागत अपेक्षाकृत काफी ऊंची बैठेगी।' ऐसे में कंपनी की लागत बढ़ जाएगी। जिसके बाद गाड़ियों के दाम भी बढ़ाने पड़ेंगे और यह स्वाभाविक है की देश में फिर डीजल कारों की बिक्री में गिरावट भी आएगी।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

टाटा मोटर्स की डीजल कारें

टाटा मोटर्स फिलहाल एंट्री लेवल सेगमेंट में हैचबैक टियागो को एक लीटर डीजल इंजन के साथ बेचती है। इसके अलावा कंपनी कॉम्पैक्ट सेडान कार टिगोर 1.05 लीटर के डीजल इंजन और पुराने मॉडल की बोल्ट और जेस्ट कारें 1.3 लीटर डीजल इंजन के साथ बेचती है।
 

 
विज्ञापन

एक अप्रैल 2020 से मारुति सुजुकी हटाएगी डीजल वाहन

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) पहले ही कह चुकी है कि वह एक अप्रैल 2020 से अपने डीजल वाहन हटाएगी। उस समय ही बीएस-छह मानक लागू होने हैं। एमएसएमई का कहना है कि बीएस-छह मानक लागू होने के बाद डीजल कारें काफी महंगी हो जाएंगी और ये छोटी कार के खरीदारों की पहुंच से दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed