फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Tata Motors unveils Ultra Sleek T-Series new range of intermediate and light commercial trucks I and LCV tata motors truck

न्यू जेनरेशन स्मार्ट ट्रक: टाटा मोटर्स ने पेश की अल्ट्रा स्लीक टी-सीरीज रेंज, जानें खूबियां

Thu, 11 Mar 2021 06:24 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 11 Mar 2021 06:24 PM IST
सार

टाटा मोटर्स की न्यू जेनरेशन स्मार्ट ट्रक शहरों में विभिन्न इस्तेमाल के लिए तीन मॉडल्स - अल्ट्रा T.6, T.7 और T.9 में उपलब्ध है।

विज्ञापन
Tata Motors unveils Ultra Sleek T-Series new range of intermediate and light commercial trucks I and LCV tata motors truck
Tata Motors Ultra Sleek T-Series Range Trucks - फोटो : Tata Motors

विस्तार

भारत के प्रमुख ऑटो निर्माता Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने मध्यवर्ती और हल्के कमर्शियल ट्रकों (आई एंड एलसीवी) की अपनी सबसे नई श्रृंखला अल्ट्रा स्लीक टी-सीरीज को पेश किया है। यह श्रृंखला शहरी परिवहन की आज की मांगों को पूरा करने के लिए डिजाइन और इंजीनियर की गई है। नई अल्ट्रा स्लीक रेंज तीन मॉडल्स– T.6, T.7 और T.9 में उपलब्ध है और सभी जरूरी एप्लीकेशन के अनुकूल होने के लिए 10 से लेकर 20 फीट तक के विभिन्न डेक लेंथ में आती है। 1900 एमएम चौड़ा और आकर्षक केबिन ड्राइवर को बेहतरीन कंफर्ट देने के साथ ही शहर की संकरी जगहों पर सहज मूवमेंट प्रदान करता है। इसके स्मार्ट फीचर्स आसान गतिशीलता देते हैं। भविष्य के लिए तैयार वाहनों की नई पीढ़ी की यह रेंज टाटा मोटर्स की जानी-मानी 'पावर ऑफ 6' फिलोसॉफी को पुष्ट करती है, जिसमें वाहन का उन्नत परफॉर्मेंस, ड्राइविंग में आराम, सुविधा और कनेक्टिविटी के साथ सुरक्षा भी शामिल है। कंपनी का कहना है कि यह सभी कुछ टोटल कॉस्ट ऑफ ऑनरशिप (टीसीओ) (स्वामित्व की कुल लागत) में कमी के साथ मिलते हैं।  

विज्ञापन

अल्ट्रा स्लीक टी-सीरीज रेंज को लॉन्च करते हुए टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल बिजनेस यूनिट के प्रेसिडेंट गिरीश वाघ ने कहा, "कमर्शियल व्हीकल्स डोमैन में प्रमुख होने के नाते टाटा मोटर्स ने विभिन्न सेगमेंट्स में ज्यादा स्मार्ट, भविष्य के लिये तैयार उत्पाद और समाधान पेश कर लगातार नये मापदंड स्थापित किये हैं। अल्ट्रा स्लीक टी-सीरीज रेंज का लॉन्च होना शहरों में माल के ट्रांसपोर्टेशन में एक नई उपलब्धि है। यह ट्रक ज्यादा आकर्षक और स्मार्ट हैं और मूवमेंट को तेज करते हैं। इस तरह ज्यादा ट्रिप्स के साथ ज्यादा उपयोग में आकर ज्यादा राजस्व देते हैं। अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त अल्ट्रा प्लेटफॉर्म पर बने इन ट्रकों को विभिन्न इस्तेमालों के लिए इंजिनियर किया गया है।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

अल्ट्रा स्लीक टी-सीरीज श्रृंखला भविष्यगामी स्टाइलिंग को सुविधा से जोड़ती है, इसमें आवाज, कंपन और कर्कशता (एनवीएच) का स्तर निम्न है, इसे सघन और संकरी सड़कों पर चलाना आसान है और इसे ड्राइव करने में थकान नहीं होती है। उन्नत सुरक्षा के लिये इसके वॉक-थ्रू केबिन का कठोर क्रैश-टेस्ट हुआ है, केबिन की सीट की ऊंचाई को एडजस्ट किया जा सकता है, उसमें झुकी हुई और टेलीस्कोपिक पावर स्टीयरिंग है और डैशबोर्ड पर लगा एक गियर लीवर भी। एक इन-बिल्ट म्यूजिक सिस्टम के अलावा, यूएसबी फास्ट चार्जिंग पोर्ट और स्टोरेज का ज्यादा स्पेस सुविधा को बढ़ाता है, जबकि एयर ब्रेक्स और पैराबोलिक लीफ सस्पेंशन बेहतर सुरक्षा और नियंत्रण देते हैं और क्लीयर-लेंस हेडलैम्प्स तथा एलईडी टेल-लैम्प्स रात में विजिबिलिटी को अच्छा रखते हैं। 

विज्ञापन

अल्ट्रा स्लीक टी-सीरीज के वेरिएंट्स 4-टायर और 6-टायर कॉम्बिनेशंस और विभिन्न डेक लेंथ में उपलब्ध हैं। कंपनी की नई रेंज ट्रांस्पोर्टेशन की विविधतापूर्ण जरूरतों के लिए बनी है। यह व्यापक इस्तेमालों के लिए सुसज्जित है, जैसे ई-कॉमर्स प्रोडक्ट्स, एफएमसीजी, औद्योगिक वस्तुओं, एलपीजी सिलेंडर का परिवहन और कोविड-19 वैक्सीन, फार्मास्युटिकल्स तथा अंडे, दूध और खेतों से आने वाले ताजा उत्पादों के परिवहन के लिए रेफ्रीजरेटेड कंटेनर्स। 

इस ट्रक में बीएस 6 4SPCR इंजन मिलता है। जो 100 hp पावर और 300 Nm की टॉर्क रेटिंग के साथ भविष्य के लिए तैयार की गई है। और अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ तरीके से ईंधन बचाती है। यह रेंज एक मजबूत मॉड्यूलर चेसिस से सुदृढ़ता प्राप्त करती है, जिसे बेहतर टिकाऊपन के लिए डिजाइन किया गया है और लो-रोलिंग रेसिस्टेंस वाले रेडियल टायर्स ईंधन की बचत को बढ़ाते हैं। 

नेक्स्ट जेनरेशन के कनेक्टेड व्हीकल सॉल्यूशन फ्लीट एज के साथ टाटा मोटर्स फ्लीट मैनेजमेंट को इष्टतम बनाने और सही फैसले करने के लिये टेलीमेटिक्स की पेशकश करता है। यह सॉल्यूशन फ्लीट ऑनर्स को वाहन के डायग्नोस्टिक्स और ड्राइवर के व्यवहार की महत्वपूर्ण जानकारियां देता है, जिससे फ्लीट का बेहतर इस्तेमाल करने में मदद मिलती है। फ्लीट एज सॉल्यूशन विभिन्न फ्लीट साइजेस के लिये प्रासंगिक और फायदेमंद है। 

इसके साथ फुली-बिल्ट सॉल्यूशंस के एक व्यापक समूह की पेशकश भी की जाती है, जिसके कई लाभ हैं, जैसे फाइनेंसिंग की बेहतर शर्तें, पूरे देश में सर्विस की वारंटी, और ज्यादा रिसेल वैल्यू, इस प्रकार ग्राहकों के लिए, पूरे लाइफ साइकल के दौरान महत्व का प्रस्ताव बहुत बेहतर हो जाता है। 

इन आकर्षक पेशकशों के अलावा टाटा मोटर्स की आई एंड एलसीवी रेंज 3 साल / 3 लाख किलोमीटर की वारंटी के साथ आती है। टाटा मोटर्स संपूर्ण सेवा 2.0 और टाटा समर्थ की पेशकश भी करता है, जो हर आई एंड एलसीवी ट्रक के साथ कमर्शियल वाहन के ड्राइवर के कल्याण, अपटाइम गारंटी, साइट पर सर्विस, कस्टमाइज्ड वार्षिक मैंटेनेंस और फ्लीट मैनेजमेंट सॉल्यूशंस के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed