फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Tata motors to launch first electric SUV in India run 300 km in full charge

300 km की माइलेज देगी Tata Motors की नई SUV, जानें कब होगी लॉन्च

Fri, 18 Oct 2019 04:22 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Fri, 18 Oct 2019 04:22 PM IST
विज्ञापन
Tata motors to launch first electric SUV in India run 300 km in full charge
Tata Nexon EV - फोटो : Amar Ujala

भारत में इलेक्ट्रिक कारों को लेकर अब बाजार गर्म होता जा रहा है,  देश में अब इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या में इजाफा हो रहा है। कुछ समय पहले Hyundai Kona बाजार में आई, तो हाल ही में  Tata Motors ने अपनी नई टिगोर को पहले से ज्यादा इम्प्रूव करके लॉन्च किया। और अब कंपनी अपनी पॉपुलर एसयूवी Nexon का इलेक्ट्रिक मॉडल पेश करने जा रही है।

विज्ञापन

300 km की माइलेज देगी नई Nexon

टाटा मोटर्स की नई इलेक्ट्रिक Nexon में Ziptron तकनीक का इस्तेमाल किया है।  कंपनी का दावा है कि एमजी हेक्टर, किआ सेल्टोस और वेन्यू की तरह  Nexon EV भी कनेक्टेड कार होगी और इसमें 30 से भी ज्यादा स्मार्ट फीचर्स को जगह मिलेगी जो यूजर की जरूरत को पूरा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होगी कीमत ?

माना जा रहा है कि कंपनी Nexon EV को भारत में 15 से 17 लाख रुपये के बीच लॉन्च कर सकती है। Nexon EV का मुकाबला महिंद्रा XUV300 इलेक्ट्रिक से भी है, जो अगले साल के मध्य तक लॉन्च होगी। जबकि Nexon EV अगले साल की शुरुआत में आ सकती है।

विज्ञापन

बैटरी होगी 60 मिनट में ही 80 फीसदी तक चार्ज

इसके अलावा खास बात यह होगी कि Nexon EV की चार्जिंग के घंटों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा, बल्कि फास्ट चार्जर से मात्र 60 मिनट में ही 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। कंपनी ने कार की बैटरी को 10 लाख किमी से ज्यादा टेस्ट किया है और इस पर कंपनी आठ साल की वारंटी भी देगी।

अतिरिक्त चार्जिंग पोर्ट लगाने की जरूरत नहीं होगी

Nexon EV में परमानेंट मैग्नेट एसी मोटर देगी, जिससे टॉर्क बेहतर होगा और बैटरी भी जल्दी ड्रेन नहीं होगी।  Nexon  ईवी को 15A (एंपीयर) के पावर आउटलेट से भी चार्ज किया जा सकता है और अतिरिक्त चार्जिंग पोर्ट लगाने की जरूरत नहीं होगी।
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed