{"_id":"61499f79cbc42a6e8b111e9f","slug":"tata-motors-teases-interior-design-of-micro-suv-tata-punch-before-launch-know-details","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tata Punch: लॉन्चिंग से पहले टाटा पंच के इंटीरियर की मिली झलक, कंपनी ने जारी की टीजर तस्वीर","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Tata Punch: लॉन्चिंग से पहले टाटा पंच के इंटीरियर की मिली झलक, कंपनी ने जारी की टीजर तस्वीर
Tue, 21 Sep 2021 02:31 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 21 Sep 2021 02:31 PM IST
सार
कुछ दिनों पहले टाटा पंच एसयूवी की केबिन की स्पाय तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गईं थीं। जिसके बाद अब टाटा मोटर्स ने Punch माइक्रो एसयूवी के इंटीरियर डिजाइन की टीजर तस्वीर आधिकारिक रूप से जारी की है।
विज्ञापन
Tata Punch Teaser
- फोटो : Tata Motors
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Tata Punch Micro SUV Interior Teased : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने ऑटो एक्सपो 2020 में अपनी माइक्रो एसयूवी H2X कॉन्सेप्ट को प्रदर्शित किया था, जिसे बाद में HBX और Hornbill नाम से पुकारा जाने लगा। हाल ही में टाटा ने इस कार को आधिकारिक रूप से पेश किया और इसका नाम Tata Punch (टाटा पंच) बताया है। कुछ दिनों पहले टाटा पंच एसयूवी की केबिन की स्पाय तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गईं थीं। जिसके बाद अब टाटा मोटर्स ने Punch माइक्रो एसयूवी के इंटीरियर डिजाइन की टीजर तस्वीर आधिकारिक रूप से जारी की है।
टाटा की इस माइक्रो एसयूवी कार को त्योहारी सीजन में लॉन्च किए जाने की संभावना है। लॉन्चिंग से पहले ही यह माइक्रो एसयूवी डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हो गई है और डीलरों ने आनाधिकारिक रूप से इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। नई टाटा पंच माइक्रो-एसयूवी ब्रांड की सबसे छोटी एसयूवी है और कंपनी के लाइनअप में इसे नेक्सन कॉम्पैक्ट एसयूवी के नीचे रखा गया है।

Tata Punch
- फोटो : Tata Motors
इंटीरियर का टीजर जारी
टाटा मोटर्स द्वारा साझा की गई टीजर तस्वीर से पता चलता है कि माइक्रो एसयूवी डुअल-टोन कलर थीम के साथ आएगी। टीजर के मुताबिक, टाटा पंच में डुअल-टोन इंटीरियर थीम के साथ एसी वेंट्स पर कलर्ड एक्सेंट मिलेगा। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि एक्सेंट का रंग कार के एक्सटीरियर कलर की तरह है या नहीं।
इसके अलावा इंटीरियर की बात करें, तो इसमें बड़ा आरामदायक केबिन मिलेगा, जिसमें पांच लोग बैठ सकेंगे। इसके टॉप वैरिएंट में सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ फ्लोटिंग डिस्प्ले यूनिट, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील मिलेगा। इसके अलावा पुश बटन स्टार्ट, क्रूज कंट्रोल, कप होल्डर्स के साथ रिअर आर्मरेस्ट, डुअल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी और रिअर पार्किंग कैमरा मिलेगा। वहीं इस सेगमेंट में पहली बार टाटा पंच में हिल डिसेंट कंट्रोल के साथ सैंड, मड और रॉक ट्रैक्शन मोड्स मिलेंगे।

- फोटो : Prateek Singh Saun
कैसा है एक्सटीरियर लुक और डिजाइन
ऑटो एक्सपो 2020 के दौरान पहली बार Punch को HBX कॉन्सेप्ट माइक्रो-एसयूवी के रूप में प्रदर्शित किया गया था। अब प्रॉडक्शन मॉडल में सामने आई टाटा पंच में इसके कॉन्सेप्ट मॉडल से बहुत ज्यादा फर्क देखने को नहीं मिलता है। टाटा मोटर्स ने पंच की जो तस्वीर जारी की है उससे यह साफ हो जाता है कि कॉन्सेप्ट से फ्रंट बम्पर और बॉडी क्लैडिंग को टोन्ड डाउन किया गया है, लेकिन स्क्वायर व्हील आर्च और अपराइट स्टांस अभी भी इसे एक एसयूवी जैसा लुक देते हैं। ड्यूल-टोन बाहरी पेंट ऑप्शन भी कार की छत को एक बेहतर फ्लोटिंग इफेक्ट देते हैं। पंच एसयूवी में स्टाइलिश 16 इंच के व्हील्स दिए गए हैं। इससे भी अहम बात यह है कि पंच में टाटा की बड़ी एसयूवी, हैरियर और सफारी जैसी फैमिली डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलती है। Punch को इन्हीं एसयूवी जैसी स्प्लिट-हेडलैम्प सेटअप और टाटा की ह्यूमैनिटी लाइन ग्रिल के साथ पेश किया गया है।

इंजन और पावर
इंजन की बात करें, तो पंच माइक्रो-एसयूवी में सिर्फ पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो टियागो, टिगोर और अलट्रोज में इस्तेमाल किया गया है। इस एसयूवी में दो 1.2-लीटर इंजन ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। लोअर-स्पेक वर्जन में 1.2 लीटर नैचुरली एस्पीरेटेड, 3-सिलंडर पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है, जो 86 एचपी का पावर और 115 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन एएमटी का विकल्प मिलेगा। कंपनी इसमें सीएनजी का विकल्प देने की भी योजना बना रही है। जबकि हाइयर वेरिएंट 1.2-लीटर टर्बो-चार्ज्ड इंजन के साथ आने की उम्मीद है।

कीमत और मुकाबला
Tata Punch के साइज की बात करें तो इसकी लंबाई 3,840 mm, चौड़ाई 1,822 mm, ऊंचाई 1,635 mm है। इस एसयूवी का व्हीलबेस 2,450 mm का होगा। लॉन्च होने पर पंच की कीमत 5 लाख रुपये से कम से शुरू हो सकती है। भारतीय कार बाजार में Tata Punch एसयूवी का मुकाबला Maruti Suzuki Ignis (मारुति सुजुकी इग्निस) और ह्यूंदै की आनेवाली माइक्रो-एसयूवी Casper जैसी कारों से होगा। यह एंट्री-लेवल कॉम्पैक्ट एसयूवी Nissan Magnite (निसान मैग्नाइट) और Renault Kiger (रेनो काइगर) जैसी को भी टक्कर देगी।