फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Tata Motors produced the four millionth car in India.

Tata Motors ने छुआ नया मील का पत्थर, भारत में 40 लाख कारें बना कर फहराया परचम

Sun, 25 Oct 2020 04:26 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 25 Oct 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
Tata Motors produced the four millionth car in India.
फाइल फोटो - फोटो : Tata Motors

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने एक नया मील का पत्थर हासिल कर लिया है। कंपनी ने भारत में अपने 40 लाख पैसेंजर वाहनों के प्रोडक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है। Tata Altroz प्रीमियम हैचबैक कंपनी की 40 लाखवीं कार थी, जिसका टाटा मोटर्स ने प्रोडक्शन किया। बता दें कि टाटा मोटर्स ने साल 1988 में पैसेंजर वाहन के बाजार में कदम रखा था। इसके बाद कंपनी ने एक के बाद एक कई शानदार मॉडल्स भारतीय बाजार में लॉन्च किए। साल 1988 के कुछ सालों में ही कंपनी ने Indica, Sierra, Sumo से लेकर Safari और Nano जैसी कारों को भारत में लॉन्च किया। इन कारों को ग्राहकों का बंपर साथ मिला, जिसने टाटा को देश की दिग्गज कार ब्रांड बना दिया।

विज्ञापन


2020 में कंपनी भारतीय बाजार में हैचबैक, सबकॉम्पैक्ट सेडान और एसयूवी जैसे सेगमेंट में अपनी Tiago, Tigor, Nexon, Harrier और Altroz जैसी कारों से कड़ा मुकाबला दे रही है।

विज्ञापन

टाटा मोटर्स की सितंबर महीने में 37% ज्यादा बिकी गाड़ियां

टाटा मोटर्स की सितंबर 2020 में बिक्री बढ़ी है। कोरोना के झटके से उरब रही कंपनी के लगभग सभी सेगमेंट में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। घरेलू बाजार में देश की दिग्गज कार निर्माता ने सितंबर 2020 में कुल 44,444 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि, सितंबर 2019 में कंपनी ने 32,376 वाहनों की भारतीय बाजार में बिक्री की थी। यानी पिछले साल की तुलना में टाटा मोटर्स की भारतीय बाजार में 37 फीसदी बिक्री बढ़ी है।

 

पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में कंपनी की बिक्री में 163 फीसदी की बंपर बढ़त दर्ज की गई है। सितंबर 2020 में टाटा मोटर्स के कुल 21,199 पैसेंजर वाहनों की बिक्री हुई। जबकि, सितंबर 2019 में कंपनी के कुल 8097 पैसेंजर वाहनों की बिक्री हुई थी। 

वित्तवर्ष 2021 की दूसरी तीमारी में कंपनी के कुल 54,794 पैसेंजर वाहनों की बिक्री हुई। जबकि, वित्तवर्ष 2020 की दूसरी तीमारी में कंपनी के कुल 25,898 पैसेंजर वाहनों की बिक्री हुई थी। इस दौरान पैसेंजर वाहनों की बिक्री 112 फीसदी की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed