फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Tata Motors offering 5999 low cost EMI offer on its best selling car Tata Nexon

मात्र 5999 रुपये की EMI में खरीदें Tata की ये धांसू कार, कीमत 6.99 लाख रुपये से शुरू

Sun, 27 Sep 2020 04:33 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 27 Sep 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
Tata Motors offering 5999 low cost EMI offer on its best selling car Tata Nexon
फाइल फोटो - फोटो : Tata Motors

अगर आप कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल Tata Motors ग्राहकों को रिझाने के लिए अपनी Tata Nexon पर लो कॉस्ट ईएमआई ऑफर दे रही है। इसके तहत ग्राहक मात्र 5,999 रुपये की लो ईएमआई पर इस कार को घर ले जा सकते हैं। हालांकि, इस ऑफर में कुछ बातों को जानना बहुत जरूरी है। जैसे, 5999 रुपये की लो ईएमआई केवल शुरुआती छह महीनों के लिए है। इसके बाद ईएमआई की राशि बढ़ जाएगी, और पांच सालों के लोन की अवधि के दौरान यह समय के साथ धीरे-धीरे बढ़ती रहेगी। 

विज्ञापन

इंजन

भारतीय बाजार में Tata Nexon दो इंजन में उपलब्ध है। इनमें 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परफॉर्मेंस

Tata Nexon का 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 120 PS की मैक्सिमम पावर और 170 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, Tata Nexon का 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन 110 PS की मैक्सिमम पावर और 260 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 

विज्ञापन

ट्रांसमिशन

Tata Nexon के 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर टर्बो डीजल दोनों ही मॉडल में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 6-स्पीड ऑटोमौटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। 
 

सेफ्टी फीचर्स

Tata Nexon के सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें सुरक्षा के लिए डुअल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी, ईएसपी, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल-होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए  हैं। बता दें कि यह अपने सेगमेंट में सबसे सस्ती कार है जो सनरूफ के साथ आती है। इसके सनरूफ फीचर वाले XM (S) वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 8.36 लाख रुपये है।  

कीमत

Tata Nexon के पेट्रोल वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.99 लाख रुपये है, जो इसके टॉप वेरिएंट पर 11.34 लाख रुपये तक जाती है। वहीं, इसके डीजल वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.44 लाख रुपये है, जो इसके टॉप वेरिएंट पर 12.69 लाख रुपये तक जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed