फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Tata Motors likely to launch Factory Fitted CNG Kit in Tata Altroz, Tata Tiago and Tata Tigor

फ्यूल एफिशिएंट: 30 किमी तक का माइलेज देंगी Tata Tiago, Tigor और Altroz कारें!

Sat, 10 Apr 2021 01:09 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 10 Apr 2021 01:09 PM IST
सार

  • Tata Tiago, Altroz और Tigor में मिलेगी फैक्टरी फिटेड सीएनजी (CNG) किट
  • इन तीनों कारों में आता है 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन
  • केवल मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध होंगे सीएनजी वैरिएंट्स

विज्ञापन
Tata Motors likely to launch Factory Fitted CNG Kit in Tata Altroz, Tata Tiago and Tata Tigor
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors

विस्तार

देश की तीसरी बड़ी कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स भी सीएनजी कारों पर दांव खेलने जा रही है। फिलहाल बाजार में मारुति और ह्यूंदै ही कारों में फैक्टरी फिटेड सीएनजी का विकल्प दे रही हैं। जहां मारुति अपनी एंट्री लेवल हैचबैक कार ऑल्टो, एस-प्रेसो, सिलेरियो, वैगन आर, मारुति अर्टिगा में और ह्यूंदै अपनी सैंट्रो, ऑरा और ग्रैंड आई10 Nios में फैक्टरी फिटेड सीएनजी किट देती है। वहीं अब टाटा भी इस कतार में शामिल होने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन

जबरदस्त बढ़ी बिक्री

मार्च 2021 के आंकड़ों की बात करें तो टाटा मोटर्स की बिक्री में 505 फीसदी का जबरदस्त इजाफा हुआ है। टाटा मोटर्स ने मार्च 2021 में 66,609 यूनिट्स की कुल घरेलू बिक्री है, वहीं 2020 में मार्च के महीने में 11,012 यूनिट्स की बिक्री की थी। वहीं टाटा को उम्मीद है फैक्टरी फिटेड  सीएनजी कारों के आने से उसकी बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी।

वहीं फैक्टरी सीएनजी किट के आने से ग्राहकों को भी फायदा होगा। पेट्रोल-डीजल के मुकाबले सीएनजी की कीमतें फिलहाल आधी के लगभग हैं। साथ ही ग्राहकों को ज्यादा माइलेज भी मिलेगा। हाालंकि सीएनजी फिटेड कारें आम पेट्रोल कारों के मुकाबले महंगी होंगी। चूंकि सीएनजी किट से इंजन के आउटपुट पर असर पड़ता है, इसलिए माना जा रहा है कि टाटा मोटर्स अपनी एंट्री केवल कार टाटा टियागो, अल्ट्रोज और टिगोर में सीएनजी का विकल्प देंगी। मारुति सुजुकी की कारों की तरह सीएनजी किट भी फैक्टरी फिटेड होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

टियागो, टिगोर, अल्ट्रोज इंजन

इन तीनों कारों में 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन, 3-सिलेंडर, पेट्रोल मोटर मिलती है, जो 6000 आरपीएम पर 86 पीएस की पावर और 3300 आरपीएम पर 113 एनएम का पीक टॉर्क देती है। वहीं सीएनजी वैरिएंट में केवल 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन ही मिलेगा। उम्मीद जताई जा रही है सीएनजी किट के साथ ये कारें 30 किमी प्रति किग्रा तक का माइलेज देंगी।

विज्ञापन

30 से 50 हजार रुपये तक महंगी

वहीं टियागो की कीमतों की बात करें, तो पेट्रोल मैऩु्अल वैरिएंट्स की कीमत 4.85 लाख रुपये 6.32 लाख रुपये तक है। जबकि ऑटोमैटिक वैरिएंट्स की कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू है। जबकि टॉप स्पेसिफिकेशन वाले वैरिएंट की कीमत 6.84 लाख रुपये है।

जबकि अल्ट्रोज में भी यही इंजन मिलता है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.69 लाख रुपये से 8.25 लाख रुपये तक है। वहीं अल्ट्रोज केवल मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ही आती है।

सबकॉम्पैक्ट सेडान कार टिगोर के मैनुअल वैरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमत 5.49 लाख रुपये से 7.11 लाख रुपये तक है। इसके ऑटोमैटिक XMA और XZA+ की कीमत 6.61 लाख रुपये से 7.63 लाख रुपये तक है।     

माना जा रहा है कि ये तीनों ही कारें सीएनजी वैरिएंट्स के साथ आने के बाद महंगी हो जाएंगी। इनकी कीमतों में 30 से 50 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि फैक्टरी फिटेड सीएनजी किट के साथ ये कारें इसी वित्तीय वर्ष 2021-22 में उपलब्ध हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed