फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Tata Motors hikes prices of its best selling electric SUV Nexon EV by Rs 26000

26000 रुपये तक महंगी हो गई देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार, लेकिन एक वेरिएंट अभी भी है सस्ता

Sat, 17 Oct 2020 10:19 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 17 Oct 2020 10:19 AM IST
विज्ञापन
Tata Motors hikes prices of its best selling electric SUV Nexon EV by Rs 26000
Tata Nexon EV India - फोटो : Social Media

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी Nexon EV की कीमतों को 26,000 रुपये तक बढ़ा दिया है। हैरानी की बात यह है कि कंपनी ने त्योहारी सीजन से ठीक पहले अपनी इलेक्ट्रिक कार की कीमतों को बढ़ाया है। हालांकि, एंट्री लेवल वेरिएंट XM की कीमत में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन XZ+ और XZ+ LUX वेरिएंट्स की कीमतें 26000 रुपये तक महंगी हो गई हैं। 

विज्ञापन

 

Tata Nexon EV: नई कीमतें

Nexon EV के XM वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत अभी भी 13.99 लाख रुपये है। लेकिन Nexon EV XZ+ वेरिएंट की कीमत 15.25 लाख रुपये और Nexon XZ+ LUX वेरिएंट की कीमत 16.25 लाख रुपये हो गई है। बढ़ी कीमतों के पीछे कंपनी का कहना है कि कच्चे माल की कीमतों में आई बढ़ोतरी के कारण उसे यह फैसला लेना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Tata Nexon EV: खासियतें

नेक्सन में टाटा की ZConnect तकनीक दी गई है जिसमें 35 कनेक्टेड कार फीचर्स मिलते हैं। इसमें 30.2 kwh की बैटरी लगी है, जिसकी बैटरी को फास्ट चार्जर की मदद से 0 से 80 फीसदी तक सिर्फ एक घंटे में चार्ज किया जा सकता है। जबकि स्टैंडर्ड 15 एम्पीयर चार्जर के साथ इसे 20 से 100 फीसदी तक चार्ज होने में आठ घंटे का समय लगता है। इसकी रेंज 312 किलोमीटर है और टॉप स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक है। 

विज्ञापन

Tata Nexon: देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार

अप्रैल से सितंबर 2020 तक में Tata Nexon देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार रही। इन छह महीनों में इसकी 1151 इकाइयों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। इस दौरान कुल बाजार का 61.4 फीसदी हिस्सा इस कार ने अपने नाम किया।

  • अप्रैल 2020: 0 यूनिट्स
  • मई 2020: 78 यूनिट्स
  • जून 2020: 188 यूनिट्स
  • जुलाई 2020: 286 यूनिट्स
  • अगस्त 2020: 296 यूनिट्स
  • सितंबर 2020: 303 यूनिट्स
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed