{"_id":"5bd159eabdec22699f12637a","slug":"tata-motors-has-completed-driver-less-test-ride-from-car-hexa-it-took-3-years-to-complete-this-ride","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tata Hexa की ड्राइवर लैस कार का हुआ सफल परिक्षण","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Tata Hexa की ड्राइवर लैस कार का हुआ सफल परिक्षण
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 25 Oct 2018 11:21 AM IST
विज्ञापन
टाटा मोटर्स
- फोटो : Tata Motors
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाटा मोटर्स ने 3 साल पहले ड्राइवर लैस कार के परिक्षण को शुरू किया था। इस परिक्षण के लिए टाटा मोटर्स ने ब्रिटेन ऑटो ड्राइव से हाथ मिलाया था। खास बात यह है कि इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए टाटा मोटर्स की कार हैक्सा को इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
टाटा मोटर्स के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर श्री राजेंद्र पेटकर के मुताबिक, सड़क की भीड़, वायु प्रदूषण और सड़क सुरक्षा, भारत में गंभीर चिंताएं हैं। ऐसे में हम जल्द से जल्द ऐसी कारों का निर्माण करना चाहते हैं जिनसे ड्राइवर के बिना गाड़ी को आसानी से चलाया जा सके इससे समय और पैसा दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन
उन्होनें आगे कहा कि टीएमईटीसी में प्रतिभाशाली टीम के समर्थन से हम इस कार्य को पूरा करने में सफल रहे और मुझे यह साझा करने में प्रसन्नता हो रही है कि हैक्सा पर किए गए परीक्षणों ने हमारे लिए आगे के रास्ते खाले दिए हैं।
विज्ञापन
हालांकि भारत में अभी इस तरह के ऑटोनामस वाहन पर विचार हो रहा है लेकिन ब्रिटेन ने ऐसे वाहनों को कानूनी रूप से परीक्षण करने के लिए पहले ही एक कोड प्रकाशित कर दिया है। गौरतलब हो, हाल ही में हैक्सा के नए वेरियंट XM+ को लांच कर दिया है। टाटा की इस दमदार एसयूवी में कंपनी ने फीचर्स में क्या कुछ नया दिया है आइए बताते हैं ।
कार में
16-इंच के अलॉय व्हील्स,
चारकोल ग्रे कलर स्कीम
फॉगलैंप्स
रिवर्स पार्किंग सेंसर
रिवर्स पार्किंग कैमरा
कार के इलैक्ट्रिक विंग मिरर
लैदर से ढकी स्टीयरिंग व्हील
ऑटोमैटिक टेंपरेचर कंट्रोल के साथ डुअल एसी
क्रूज़ कंट्रोल के साथ ऑटोमैटिक हैडलैंप्स और रेन सेंसिंग वाइपर्स
जैसे बेहद ही शानदार फीचर्स दिए गए हैं।
इंजन
टाटा हैक्सा के इंजन में कंपनी ने पुराने वाला 2.2-लीटर इंजन दिया है।जो कि154 बीएचपी पावर और 400एनएम पीक टॉर्क जनेरेट करने की क्षमता रखता है जिसे कंपनी ने 6-स्पीड मैन्युअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध कराया है।
कीमत
कीमत की बात करें तो,कंपनी ने दिल्ली में हैक्सा XM+ की एक्सशोरूम कीमत 15.27 लाख रुपए रखी है।