फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   tata motors extends warranty covid 19 pandemic in india lockdown india tata motors warranty policy for commercial vehicles customers

Tata Motors ने दुनियाभर में अपने ग्राहकों के लिए बढ़ाई मुफ्त वारंटी अवधि, जानें किसे मिलेगा फायदा

Tue, 21 Apr 2020 08:25 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 21 Apr 2020 08:25 PM IST
सार

COVID 19 (कोरोना वायरस) महामारी के मद्देनजर, Tata Motors ने दुनिया भर में अपने कमर्शियल वाहनों के ग्राहकों के लिए वारंटी बढ़ा दी है। कंपनी ने कहा है कि वह इस चुनौतीपूर्ण समय में वाहनों को चलाने के लिए तकनीकी सहायता को अपने ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए अपनी क्षमताओं का बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर रही है। 

विज्ञापन
tata motors extends warranty covid 19 pandemic in india lockdown india tata motors warranty policy for commercial vehicles customers
Tata Motors

विस्तार

टाटा मोटर्स ने अपने ग्राहकों को दो महीने की राहत अवधि दी है, जिनके कमर्शियल गाड़ियों की वारंटी लॉकडाउन के दौरान खत्म हो रही है। यानी अगर आपके कॉमर्शियल वाहन की वारंटी लॉकडाउन की आखिरी तारीख 3 मई तक खत्म हो रही है तो आपको 2 महीने की अतिरिक्त छूट मिलेगी। कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन लागू है। 25 मार्च से शुरू हुआ लॉकडाउन पहले 14 अप्रैल तक के लिए था, जिसे बढ़ाकर 3 मई कर दिया गया है। 
विज्ञापन

वाणिज्यिक वाहन के ग्राहकों के लिए सर्विस की अवधि बढ़ाने के साथ-साथ टाटा मोटर्स भारत में अपने ग्राहकों को भी कई फायदे दे रही है। 
  • देशव्यापी लॉकडाउन की अवधि के दौरान पहले से निर्धारित मुफ्त सर्विस के लिए दो महीने का विस्तार
  • लॉकडाउन की अवधि के दौरान वारंटी खत्म वाले सभी लोगों के लिए वारंटी अवधि में दो महीने का विस्तार
  • लॉकडाउन की अवधि के दौरान उन सभी के लिए टाटा सुरक्षा एएमसी का विस्तार जिसकी वैधता खत्म हो रही हो
विज्ञापन
विज्ञापन

  • टाटा मोटर्स सुरक्षा के सभी सक्रिय कॉन्ट्रैक्ट की वैधता का एक महीने के लिए विस्तार
  • ग्राहकों के लिए एएमसी सेवा का एक महीने के लिए विस्तार, जो लॉकडाउन की अवधि के दौरान पहले से निर्धारित किए गए थे
  • टाटा मोटर्स की हेल्पलाइन, टाटा सपोर्ट - 1800 209 7979, लॉकडाउन की अवधि के दौरान, सरकार द्वारा निर्दिष्ट आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले ट्रकों के लिए भी चालू हैं, जिनमें कॉल कर मदद मांगी जा सकती है। 
विज्ञापन

इसके अलावा, टाटा मोटर्स अपने वैश्विक वाणिज्यिक वाहन ग्राहकों के लिए भी मानक वारंटी नियमों और शर्तों के अनुसार वारंटी अवधि बढ़ा रही है। 
 
  • दक्षिण अफ्रीका, मध्य पूर्व, नेपाल, भूटान, श्रीलंका, उत्तर-पश्चिम अफ्रीकी देशों और LATAM (लैटिन अमेरिका) देशों के ग्राहकों के लिए और जिन वाहनों की वारंटी 15 मार्च 2020 को खत्म हो रही थी, उनके लिए वारंटी अवधि दो महीने बढ़ाई गई। 
  • बांग्लादेश से बाहर के ग्राहकों के लिए, जिनके वाहनों की वारंटी 20 मार्च 2020 के बाद समाप्त हो रही है उनके लिए दो महीने की वारंटी अवधि का विस्तार किया गया है। इसके अलावा श्रीलंका से बाहर के ग्राहकों के लिए जिनकी वारंटी अवधि 15 मार्च 2020 के बाद समाप्त हो रही है उनकी भी वारंटी दो महीने के लिए बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed