फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Tata Motors announces its nationwide free monsoon check-up camps

मॉनसून में फ्री कार चेकअप कराने का मौका, इस कंपनी ने दिया ऑफर

Mon, 15 Jul 2019 01:41 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Mon, 15 Jul 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
Tata Motors announces its nationwide free monsoon check-up camps
फ्री कार चेक-अप - फोटो : Tata Motors

देश में मानसून शुरू हो चुका है। ऐसे में गाड़ियों की सबस ज्यादा हालत खराब होती है। ऐसे में गाड़ियों की सर्विस करवाना बेहद जरूरी है वरना बाद में काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। लेकिन अगर आपके पास टाटा मोटर्स की कोई कार है तो आपके लिए यह गुड न्यूज़ है। क्योकिं टाटा मोटर्स जुलाई के महीने में देश में फ्री मानसून चेक-अप प्रोग्राम लेकर आई है।

विज्ञापन

  

15 जुलाई से 25 जुलाई तक फ्री कार चेक-अप

टाटा मोटर्स ने देश में 15 जुलाई से 25 जुलाई तक फ्री कार चेक-अप कैंप की शुरुआत की है। साथ ही कंपनी  अपनी डीलरशिप्स में कई ऑफर्स और स्कीम की भी पेशकश करेगी। जिनका फायदा ग्राहक उठा सकते हैं। ग्राहक अपनी टाटा कार को कंपनी के सर्विस सेंटर लेकर जायें और वहां अपनी कार को फ्री में चेक-अप करा सकते हैं। इतना ही नहीं स्पेयर पार्ट्स, रोड साइड असिस्टेंस,  और इंजन ऑयल top-up पर 10 फीसदी का डिस्काउंट भी मिलेगा। इसमें निजी कार खरीदारों को ऑयल टॉप अप्स पर 10 फीसदी और फ्लीट कार खरीदारों को 15 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा डीलरशिप्स फ्री चेक-अप के अलावा देश के कुछ हिस्सों में नई कार डिस्प्ले भी करेंगी। इतना ही नहीं कार लोन, एक्सचेंज फेयर और पुरानी कारों के फ्री इवेलुएशन के फायदे भी उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहकों को होगा फायदा

फ्री कार चेक-अप कैंप के बारे में टाटा मोटर्स के सीनियर जनरल मैनेजर एंड हेड कस्टमर केयर सुभाजीत रॉय ने बताया कि टाटा मोटर्स में ग्राहक सेवा अपने व्यवसाय के लिए महत्वपूर्ण है, जो वर्षों में विकसित हुई है। हमने बाजार की बदलती मांगों के साथ तालमेल रखने और प्रतिस्पर्धी और गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए सभी ग्राहकों की जरूरतों को समय पर ढंग से पूरा करने के लिए कई प्रकार की सेवा की पेशकश की है। इस मानसून में सभी टाटा मोटर्स की पैसेंजर कार और यूटिलिटी व्हीकल मालिकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाएंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed