{"_id":"58e88ec84f1c1bd0355b4023","slug":"tata-is-going-to-close-the-production-of-nano-indica-and-sumo","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनो अब बन जाएगी इतिहास, जानें क्या है माजरा","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
नैनो अब बन जाएगी इतिहास, जानें क्या है माजरा
amarujala.com- Presented by : अमित द्विवेदी
Updated Sat, 08 Apr 2017 12:48 PM IST
विज्ञापन
नैनो
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई कारों की सफलता से उत्साहित टाटा अपनी उन पुरानी गाड़ियों से पीछा छुड़ाने की कोशिश कर रही है जिसके वजह से टाटा को लोग जानते हैं लेकिन टाटा को अब यह पसंद नहीं है कि लोग उसे उन कारों के लिए जानें। यही वजह है कि आने वाले दो चार सालों में टाटा अपनी नैनो, इंडिका व सुमो का प्रोडक्शन बंद कर देगी। इसकी जानकारी देश के बड़े अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को टाटा मोटर्स के मार्केटिंग हेड, पैसेंजर वेहिकल बिजनेस विवेक श्रीवास्तव ने दी।
विज्ञापन
विवेक के मुताबिक अब टाटा सिर्फ दो प्लेटफॉर्म को बरकरार रखकर उस पर अलग-अलग मॉडल विकसित करेगी। जैसे-जैसे कंपनी नई कारों को पेश करती जाएगी पुरानी कारें उसी हिसाब से फेज आउट होती चली जाएंगी। नैनो के बंद होने से रतन टाटा के उस सपने को गहरी चोट जरूर लगेगी जिसके तहत वो भारत में लखटकिया कार का सपना लेकर आए थे। लेकिन इस कार को उतनी सफलता नहीं मिली जितनी उम्मीद की जा रही थी। इसकी सबसे बड़ी वजह थी कि इस कार का प्रोडक्शन कीमत पर काबू नहीं पा सका और यह कार दो लाख कीमत से भी ऊपर चली गई। टाटा मोटर्स अपनी नई कारों से जिस तरह से प्रगति कर रही है उसे देखकर अब कहीं से नहीं लग रहा है कि वह अब घाटे का कारोबार करने में विश्वास करेगी।
विज्ञापन