दिवाली से ठीक पहले Tata Harrier का Camo Edition भारत में लॉन्च, कीमत 16.50 लाख रुपये से शुरू
टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने दिवाली से ठीक पहले अपनी धाकड़ एसयूवी Tata Harrier का Camo Edition भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 16.50 लाख रुपये है। यह स्पेशल एडिशन XT वेरिएंट के मैनुअल ट्रांसमिशन ट्रिम और XZ वेरिएंट के ऑटोमैटिक ट्रिम में उपलब्ध है। नई Tata Harrier Camo Edition, Harrier के स्टैंडर्ड वेरिएंट का कस्टमाइज वर्जन हैं। इसके एक्सटीयिर और इंटीरियर दोनों में कई कॉस्मैटिक बदलाव किए गए हैं। हालांकि, इसमें कोई भी मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है।
इसमें 17-इंच के ब्लैकस्टोन अलॉय व्हील्स और बाहर से Camo बैज दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें नए Camo ग्रीन बॉडी कलर का फिनिशिंग दिया गया है। कार की इंटीरियर की बात करें तो इसमें ब्लैकस्टोन मैट्रिक्स डैशबोर्ड Benecke-Kaliko ब्लैकस्टोन लेदर सीट्स के साथ Camo ग्रीन कंट्रास्ट स्टीचिंग दिया गया है।
Tata Harrier Camo Edition की पावर परफॉर्मेंस की बात करें तो यह OMEGARC प्लेटफॉर्म पर काम करती है। इसमें Fiat सोर्स्ड 2.0-लीटर, 4-सिलिंडर डीजल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 168 bhp की मैक्सिमम पावर और 350 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। इसके अलावा इसमें ह्यूंदै सोर्स्ड 6-स्पीड आटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी विकल्प मिलता है।