फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Tata Altroz will launch in these awesome colours, here is the details

Tata की नई कार Altroz इन आकर्षक रंगों में होगी लॉन्च

Fri, 01 Mar 2019 01:06 PM IST
Shilpa Thakur ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Fri, 01 Mar 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
Tata Altroz will launch in these awesome colours, here is the details
Tata Altroz

भारतीय कार निर्माता टाटा मोटर्स ने अपनी हैचबैक 45X को जेनेवा मोटर शो में पेश कर दिया है, जिसके बाद कंपनी अब इसके फीचर्स से धीरे-धीरे पर्दा उठा रही है। 45X के नाम को लेकर अभी तक जितनी भी अटकलें थी, कंपनी ने उन पर विराम लगाते हुए कार को Altroz नाम दिया है। 


loader

भारतीय कार निर्माता टाटा मोटर्स ने अपनी हैचबैक 45X को जेनेवा मोटर शो में पेश कर दिया है, जिसके बाद कंपनी अब इसके फीचर्स से धीरे-धीरे पर्दा उठा रही है। 45X के नाम को लेकर अभी तक जितनी भी अटकलें थी, कंपनी ने उन पर विराम लगाते हुए कार को Altroz नाम दिया है। 

इंटरनेट पर इस टीजर के आने के बाद लोकप्रिय नाम Aquila और Altroz रहे। फिलहाल कंपनी ने इसका नाम Altroz रखा है क्योंकि Aquila नाम का उपयोग पहले से ही Hyosung ने अपनी एक मोटरसाइकिल पर किया है। कंपनी ने Tata Altroz के आने वाले कलर ऑप्शन से पर्दा उठा दिया है। रेड, ब्लू, ऑरेंज, व्हाइट, सिल्वर, ब्लैक के 6 दोहरे टोन रंगों में यह कार उपलब्ध होगी।

Tata 45x
Tata 45x
इंटीरियर होगा बेहद खास

अल्ट्रोज (ALTROZ) की अब तक सामने आई तस्वीरों में यह स्पोर्टी डिजाइन के साथ दिखती है, जिसमें स्वेप्टबैक एलईडी हेडलैम्प्स, स्लीक लोअर ग्रिल, दी गई है। पीछे की तरफ अल्ट्रोज में आधुनिक एलईडी टेल लैंप, ग्रूवी टेलगेट और क्रोम फिनिशर दिया गया है।

कार के इंटीरियर के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद है इसे एक प्रीमियम लुक्स से लैस किया जाएगा। हालांकि स्पाई शॉट्स से संकेत मिलता है कि अल्ट्रोज में सबसे ज्यादा इन-क्लास टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, टी-आकार का सेंट्रल कंसोल और सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर होगा। 

Tata 45x
Tata 45x
मिल सकता है Nexon वाला इंजन

Tata Altroz Premium हैचबैक एडवांस्ड मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जिसे Tata Motors अब अल्फा कहती है। Tata Altroz को पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्पों में पेश किया जाएगा। पेट्रोल वेरिएंट में नेक्सॉन का 1.2 लीटर, 3 सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन हो सकता है जो 110 पीएस की पावर और 170 एनएम का टॉर्क देता है।

डीजल वेरिएंट में नेक्सॉन वाला ही 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया जा सकता है। जो 170 पीएस की पावर और 260 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। वहीं कार में ट्रांसमिशन विकल्पों मे मैनुअल और ऑटो दोनों दिए जा सकते हैं। लॉन्च होने के बाद टाटा 45X सेगमेंट में मारुति सुजुकी बलेनो और हुंडई i20 एलीट जैसी कारों की प्रतिद्वंद्वी होगी। जिसकी कीमत कंपनी 5-9 लाख रुपये के बीच रख सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed