Tata की नई कार Altroz इन आकर्षक रंगों में होगी लॉन्च
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
भारतीय कार निर्माता टाटा मोटर्स ने अपनी हैचबैक 45X को जेनेवा मोटर शो में पेश कर दिया है, जिसके बाद कंपनी अब इसके फीचर्स से धीरे-धीरे पर्दा उठा रही है। 45X के नाम को लेकर अभी तक जितनी भी अटकलें थी, कंपनी ने उन पर विराम लगाते हुए कार को Altroz नाम दिया है।
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
भारतीय कार निर्माता टाटा मोटर्स ने अपनी हैचबैक 45X को जेनेवा मोटर शो में पेश कर दिया है, जिसके बाद कंपनी अब इसके फीचर्स से धीरे-धीरे पर्दा उठा रही है। 45X के नाम को लेकर अभी तक जितनी भी अटकलें थी, कंपनी ने उन पर विराम लगाते हुए कार को Altroz नाम दिया है।
इंटरनेट पर इस टीजर के आने के बाद लोकप्रिय नाम Aquila और Altroz रहे। फिलहाल कंपनी ने इसका नाम Altroz रखा है क्योंकि Aquila नाम का उपयोग पहले से ही Hyosung ने अपनी एक मोटरसाइकिल पर किया है। कंपनी ने Tata Altroz के आने वाले कलर ऑप्शन से पर्दा उठा दिया है। रेड, ब्लू, ऑरेंज, व्हाइट, सिल्वर, ब्लैक के 6 दोहरे टोन रंगों में यह कार उपलब्ध होगी।
अल्ट्रोज (ALTROZ) की अब तक सामने आई तस्वीरों में यह स्पोर्टी डिजाइन के साथ दिखती है, जिसमें स्वेप्टबैक एलईडी हेडलैम्प्स, स्लीक लोअर ग्रिल, दी गई है। पीछे की तरफ अल्ट्रोज में आधुनिक एलईडी टेल लैंप, ग्रूवी टेलगेट और क्रोम फिनिशर दिया गया है।
कार के इंटीरियर के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद है इसे एक प्रीमियम लुक्स से लैस किया जाएगा। हालांकि स्पाई शॉट्स से संकेत मिलता है कि अल्ट्रोज में सबसे ज्यादा इन-क्लास टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, टी-आकार का सेंट्रल कंसोल और सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर होगा।
Tata Altroz Premium हैचबैक एडवांस्ड मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जिसे Tata Motors अब अल्फा कहती है। Tata Altroz को पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्पों में पेश किया जाएगा। पेट्रोल वेरिएंट में नेक्सॉन का 1.2 लीटर, 3 सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन हो सकता है जो 110 पीएस की पावर और 170 एनएम का टॉर्क देता है।
डीजल वेरिएंट में नेक्सॉन वाला ही 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया जा सकता है। जो 170 पीएस की पावर और 260 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। वहीं कार में ट्रांसमिशन विकल्पों मे मैनुअल और ऑटो दोनों दिए जा सकते हैं। लॉन्च होने के बाद टाटा 45X सेगमेंट में मारुति सुजुकी बलेनो और हुंडई i20 एलीट जैसी कारों की प्रतिद्वंद्वी होगी। जिसकी कीमत कंपनी 5-9 लाख रुपये के बीच रख सकती है।