फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   suzuki swift car accident poland caught on camera car accident news report

वीडियो: तेज रफ्तार Swift गोलचक्कर से टकराने के बाद हुई 'हवा', जानें क्या है पूरा माजरा

Wed, 15 Apr 2020 05:31 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 15 Apr 2020 05:31 PM IST
सार

पोलैंड में Suzuki Swift (सुजुकी स्विफ्ट) कार चला रहा एक शख्स एक चौंकाने वाली दुर्घटना से बाल-बाल बच गया। यह घटना चमत्कारिक रूप से कैमरे में कैद हो गई। घटना पिछले रविवार को ईस्टर पर राबिन नामक कस्बे में हुई थी।

विज्ञापन
suzuki swift car accident poland caught on camera car accident news report
Suzuki Swift Car accident caught on camera - फोटो : Social Media

विस्तार

तेज रफ्तार कार चौराहे के गोलचक्कर में आकर टकराई और यह दुर्घटना उस गोलचक्कर में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों में से एक में कैद हो गई। 
विज्ञापन

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ड्राइवर एक खाली सड़क पर गाड़ी को तेज रफ्तार में दौड़ा रहा था। जब वह गोल चक्कर में घुसा, तो बहुत तेज रफ्तार से सीधे चलता रहा। इसका असर यह हुआ कि सुजुकी स्विफ्ट कार गोलचक्कर से टकराने के बाद 5-7 मीटर की ऊंचाई तक हवा में उड़ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो फुटेज में दिखाई दे रहा है कि कैसे कार सीसीटीवी कैमरे से बस चंद इंच दूर रह गई। कार कुछ पेड़ों के ऊपर से उड़कर करीब 60 मीटर दूर चर्च के पास जाकर गिरी। 

विज्ञापन

इस दुर्घटना के बाद भी 41 वर्षीय कार ड्राइवर होश में था, लेकिन कार में फंस गया था, इसलिए बचाव के लिए दमकलकर्मियों को बुलाना जरूरी हो गया था। जैसी ही घायल व्यक्ति को गाड़़ी से निकाला गया, कार जलने लगी। बाद में चालक को वाहन से बाहर निकालने में दमकलकर्मियों को मदद करनी पड़ी। 

यह कार जब एक चर्च के ऊपर गिरी तो उस समय क्या हुआ, यह जानकारी किसी वीडियो से नहीं मिल पाई। लेकिन जाहिर तौर पर कार दुर्घटना के बाद सामने से बहुत ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गई। कार मुश्किल से पहचान में आ रही थी। चर्च की दीवारों को कुछ नुकसान हुआ था और देवदार के कुछ पेड़ टूट गए थे। अच्छी बात यह रही कि इस भीषण दुर्घटना में कार चालक के अलावा किसी और को चोट नहीं आई। 

घटना के बाद ड्राइवर को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि कार चालक से शराब की बदबू आ रही थी जब उसे दुर्घटनाग्रस्त कार से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। बाद में, उसके खून की जांच की गई जिसमें यह पुष्टि हो गई कि घटना के समय वह शराब के प्रभाव में था। रिपोर्ट में कहा गया है कि उसके शरीर में प्रति 100 मिलीलीटर खून में लगभग 2.8 मिली शराब थी। 

अभी यह पता नहीं चल पाया है कि घटना के समय ड्राइवर कितनी रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। शराब के नशे में कार चलाने पर पोलैंड में दो साल तक जेल की सजा का प्रावधान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed