देश में 7 मई को अक्षय तृतीया मनाई जा रही है। ऐसे में इस शुभ अवसर पर खरीदारी करना भी शुभ माना जाता है। अगर आप एक नई बाइक या स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं तो सुजुकी अपने ग्राहकों के लिए काफी खास ऑफर्स लेकर आई है। इतना ही नहीं अगर आपके पास कैश की दिक्कत है तो आपकी इस समस्या का भी हल कंपनी ने कर दिया है। आइये जानते हैं इन ऑफर्स के बारे में...
ऑफर्स
- अगर आप पुराने स्कूटर या बाइक को एक्सचेंज करके एक नई बाइक या स्कूटर खरीदते हैं तो सुजुकी की तरफ से 5000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है।
- सरकारी कर्मचारी/कॉर्पोरेट स्कीम के तहत 3000 हजार रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।
- सुजुकी की बाइक या स्कूटर को Paytm से खरीदने पर 8500 रुपये तक का कैशबैक ऑफर भी मिल रहा है।
- इसके अलावा सुजुकी 100 फीसदी तक क फाइनेंस भी उपलब्ध करा रही है जोकि ऑन-द-स्पॉट मंजूरी के साथ मिलेगा।
ग्राहकों को मिलेगा फायदा
इस समय भारत में सुजुकी एक्सेस 125, Burgman स्ट्रीट, गिक्सर और Intruder जैसे मॉडल्स बेचती है 125सीसी स्कूटर में सुजुकी एक्सेस 125 की काफी डिमांड है जबकि यूथ को Burgman स्ट्रीट काफी लुभा रहा है, 160सीसी बाइक सेगमेंट में जिक्सर ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है तो वही क्रूज़ बाइक सेगमेंट में अपने अनौखे डिजाइन की वजह से Intruder सबका ध्यान अपनी तरफ खींचने में कायम हो रही है। ऐसे में अगर इनमें से कोई बाइक या स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं तो जल्दी कीजिये और इन ऑफर का लाभ उठाइये।