Burgman Street में मिलेगा अब और भी ज्यादा माइलेज, BS-6 इंजन के साथ हुई लॉन्च
- Suzuki Burgman Street BS6 भारत में हुई लॉन्च
- दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 77,900 रुपये
- फ्यूल इंजेक्शन इंजन तकनीक से हुई लैस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Suzuki Motor Corporation ने लंबे समय के बाद आखिर अपनी Burgman Street का BS6 कंप्लाइंट वाला मॉडल लॉन्च कर दिया है। 125 सीसी वाली इस प्रीमियम स्कूटर में कई नए अपडेट्स किए गए हैं। इसका इंजन पहले के मुकाबले ज्यादा बेहतरीन राइडिंग एक्सपीरियंस देगा। BS6 कंप्लाइंट वाली Burgman Street में आपको फ्यूल इंजेक्शन तकनीक मिलेगा। इसके साथ ही इसमें आपको इंटीग्रेटेड इंजन स्टार्ट और किल स्विच मिलेगा, जिससे कम इमिशन में बेहतर राइडिंग का अनुभव मिलेगा।
इंजन और तकनीक
इसके इंजन की बात करें तो नई Suzuki Burgman Street में ऑल एल्युमिनियम 4 स्ट्रोक, सिंगल सिलिंडर, 124 सीसी इंजन दिया गया है। BS6 के साथ इसमें मिलने वाला फ्यूल इंजेक्शन इंजन तकनीक की मदद से अब आप सर्दी के दिनों में भी इसे आसानी से स्टार्ट कर सकेंगे। Suzuki Eco परफॉर्मेंस तकनीक का सपोर्ट इसमें पहले से ज्यादा स्मार्ट बनाता है।
परफॉर्मेंस
Suzuki के Burgman Street BS6 वर्जन 6750 आरपीएम पर 8.7ps की मैक्सिमम पावर और 5500 आरपीएम पर 10Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। नई Burgman Street में कम फ्यूल की खपत होगी। यानी इसमें बेहतर राइडिंग अनुभव के साथ बेहतर माइलेज भी मिलेगा।
फीचर
Suzuki Burgman Street BS6 में इंटीग्रेटेड इंजन स्टार्ट (Start) और किल (Kill) स्विच दिया गया है, जिससे इस स्कूटर पर आपकी यात्रा पहले के मुकाबले ज्यादा आरामदायक होगी। इस फीचर से ट्रैफिक के दौरान आपके बाइक का स्टार्ट ऑपरेशन पहले के मुकाबले और भी आसान हो जाएगा।
कलर वेरिएंट्स
Suzuki Burgman Street BS6 भारतीय बाजार में चार कलर स्कीम्स के साथ लॉन्च किया गया है। इनमें Metallic Mat Fibroin Gray, Pearl Mirage White, Metallic Matte Black No. 2 और Metallic Matte Bordeaux Red शामिल है।
कीमत
BS6 कंप्लाइंट वाली नई Suzuki Burgman Street की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 77,900 रुपये है।
इसलिए जरूरी है Suzuki Burgman Street BS6
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 1 अप्रैल 2020 से देश भर में केवल BS6 मॉडल की बिक्री होगी। ऐसे में Suzuki लगातार अपने लाइन अप को अपग्रेड कर रही है।