फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Suzuki launched new variant of v-storm 650 xt, know about features

Suzuki की V-Strom 650XT ABS का अपडेटेड मॉडल लॉन्च, देखें फीचर्स और कीमत

Tue, 29 Jan 2019 12:26 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Tue, 29 Jan 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
Suzuki launched new variant of v-storm 650 xt, know about features
Suzuki v-Storm xt

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने भारत में अपनी टूरिंग बाइक V- Storm 650 xt ABS को नए अवतार में पेश कर दिया है। कंपनी ने इस बाइक की कीमत  7.46 लाख रुपए (एक्स शोरूम, दिल्ली) रखी है। बाइक दो कलर ऑप्शन Champion Yellow and Pearl Glacier White में उपलब्ध होगी। इस बाइक में कंपनी ने 4-स्ट्रॉक, लिक्विड-कूल्ड 649सीसी वाला 90-डिग्री वी-ट्विन इंजन दिया  है जो कि 70 बीएचपी की पावर और 66 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।

विज्ञापन


एनालॉग और डिजिटल फीचर
V-Strom 650XT ABS में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में गियर पोजिशन और स्पीडोमीटर के लिए बड़ा एनालॉग टैकोमीटर और डिजिटल रीडआउट फीचर है। बाइक के डिजिटल ओडमीटर में समय, ईंधन खपत, तापमान, बैटरी वोल्टेज, ईंधन का इस्तेमाल आदि सभी आसानी से पता चल जाएगा।

विज्ञापन

                  क्या इतनी आक्रामक दिखेगी 2019 Maruti Alto?

विज्ञापन
विज्ञापन

Suzuki launched new variant of v-storm 650 xt, know about features
suzuki v storm650 xt

डायमेंशन
नई बाइक के डायमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 2,275 मिमी, चौड़ाई 910 मिमी, ऊँचाई 1,405 मिमी, व्हीलबेस 1,560 मिमी, ग्राउंड क्लीयरेंस 170 मिमी, सीट की ऊँचाई 835 मिमी है। V-Strom 650XT ABS पर रीफर्बिश्ड टैंक में 20 लीटर की क्षमता है। पिछले मॉडल से टैंक के दोनों किनारों पर प्लास्टिक कवर को हटाकर, कंपनी ने इसे पतला बना दिया है।

ट्यूबलेस टायर
नई V-Strom में ट्यूबलेस टायर वाले व्हील दिए गए हैं जिसमें फ्रंट के लिए 19 इंच और रियर के लिए 17 इंच के व्हील दिए गए हैं। V-Strom 650XT  में 310 मिमी के दो डिस्क मिलते हैं जिसमें आगे की तरफ दो और पीछे की तरफ एक पिस्टन कैलिपर्स के साथ 260 मिमी मीटर का सिंगल डिस्क ब्रेक दिया गया है। 

Suzuki की V-Strom 650XT ABS के प्रतिद्वंदी की बात करें तो इसका मुकाबला कावासाकी वर्सेस 650 से होगा। जिसकी कीमत 6.6 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।

 

 कहीं भी जाए बस यह स्कूटर लें जाएं, एक चार्ज में चलेगा 180किमी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed