{"_id":"5f6dc7c2368cab54f8087d22","slug":"suzuki-jimny-to-be-built-at-maruti-s-manesar-factory-to-be-launched-by-next-year","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maruti के मानेसर कारखाने में बनाई जाएगी Suzuki Jimny, अगले साल हो सकती है भारत में लॉन्च","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Maruti के मानेसर कारखाने में बनाई जाएगी Suzuki Jimny, अगले साल हो सकती है भारत में लॉन्च
Fri, 25 Sep 2020 04:18 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Fri, 25 Sep 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
Auto Expo 2020 Maruti Suzuki Jimny
- फोटो : Social Media
Maruti Suzuki ने अपनी Jimny को ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस किया था। इसके बाद से ही भारतीय बाजार में इसके लॉन्च का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक देश की सबसे बड़ी कार कंपनी अपनी Jimny के 5 डोर वाले मॉडल को अगले साल भारत में लॉन्च कर सकती है। माना जा रहा है कि कंपनी अपनी इस ऑफ-रोडिंग एसयूवी को भारतीय बाजार में 10 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च कर सकती है। अफवाहों की मानें तो इसकी बिक्री मारुति के प्रीमियम डीलरशिप ''नेक्सा आउटलेट'' के जरिये की जा सकता है।
विज्ञापन
अब एक और नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसके मुताबिक सुजुकी मोटर अपनी 5 डोर वाली Jimny को भारत में बनाने की योजना पर काम कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शुरुआती दौर में सुजुकी अपनी 3-डोर वाली Jimny के पार्ट्स को जापान से आयात करेगी और इसकी असेंबलिंग मारुति सुजुकी के गुरुग्राम प्लांट में होगी।
विज्ञापन
इसके बाद 2022-23 तक में, सुजुकी मोटर अपनी 3-डोर वाली Jimny और इसके नए 5-डोर वाले वेरिएंट को पूरी तरह से भारत में बनाएगी। यानी इसके सभी पार्ट्स भारत में ही बनाए जाएंगे और इसकी असेंबलिंग मारुति के मानेसर प्लांट में होगी।
विज्ञापन
रिपोर्ट्स के मुताबिक 5-डोर वाली Jimny का प्रोडक्शन केवल भारत में होगा। कंपनी इसके एक लाख यूनिट्स को मानेसर प्लांट में बनाएगी और यहीं से इसे दूसरे देशों में निर्यात किया जाएगा।
Trending Videos
हर साल Jimny के 55000 यूनिट्स का होता है प्रोडक्शन
बता दें कि सुजुकी हर साल अपनी 3-डोर वाली Jimny के 50,000 से 55,000 यूनिट्स का प्रोडक्शन करती है। जापान से ही कंपनी दूसरे देशों में इसका एक्सपोर्ट करती है।
Jimny: संभावित परफॉर्मेंस
रिपोर्ट्स के मुताबिक Jimny में पावर के लिए 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। इसका इंजन 102 पीएस की पावर और 130 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा। इसके अलावा इसमें 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा। जिम्नी के सभी मॉडल्स में 4-व्हील-ड्राइव सिस्टम मिलेगा।
Jimny: इन गाड़ियों से होगा मुकाबला
भारतीय बाजार में जिम्नी का सीधा और कड़ा मुकाबला महिंद्रा थार और फोर्स गुरखा जैसी कारों से होगा।