फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   suzuki jimny got 3 star in euro ncap test

सुजुकी जिम्नी को मिले मात्र 3 स्टार, क्रैश टेस्ट में प्रर्दशन नहीं कर पाई खास

Thu, 20 Sep 2018 03:46 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 20 Sep 2018 03:46 PM IST
विज्ञापन
suzuki jimny got 3 star in euro ncap test
suzuki jimny in ncap test

विज्ञापन

सुजुकी की कार जिम्नी का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। कार के लांच होने को लेकर तो अभी कंपनी ने कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन इस कार के यूरो NCAP क्रैश टेस्ट को रिवील कर दिया गया है 2018 कि जिम्नी को इस क्रैश टेस्ट में 3 स्टार रेटिंग मिली है। जिससे इसके प्रर्दशन को आप बहुत अच्छा नहीं कह सकते हैं।

कार का टेस्ट के दौरान ड्राइवर साइड का एयरबैग ना खुलने से इस कार को यह रेटिंग दी गई है। रोड यूजर्स कैटेगरी में और सेफ्टी असिस्ट कैटेगरी में इसका स्कोर कुछ खास नहीं रहा। जिम्नी को एडल्ट ऑक्यूपेशन प्रोटेक्शन में 73 फीसद और चाइल्ड ऑक्यूपेशन प्रोटेक्शन में 84 फीसद स्कोर मिला है। 
विज्ञापन


हालांकि जिम्नी  ऑटोनोमस इमरजेंसी ब्रेकिंग स्टैंडर्ड जैसे फीचर्स से लैस है। लेकिन इस फीचर का कार की टेस्टिंग पर कोई असर नहीं दिखा। सुजुकी जिम्नी में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, ISOFIX चाइल्ड सीट, AEB (ऑटोनोमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, सीटबेल्ट रिमाइंडर और लेन असिस्ट सिस्टम लगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

suzuki jimny got 3 star in euro ncap test
suzuki jimny in ncap test

बता दें, कि यह मारुति सुजुकी जिप्सी की तर्ज पर बनाई गई कार है। सुजुकी देश की पॉपुलर ऑफ रोड कारों में से एक रही है। यह पेट्रोल इंजन के साथ आती है। कुछ दिन पहले 2018 Jimny को पहली बार जापान की एक फ्रैक्ट्री में देखा गया था। अब हाल ही में एक इटेलियन मैगजीन ने इस कार को फीचर्स और स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है।

इंटीरियर की बात करें तो देखकर लगता है इसमें खासतौर पर कठोर प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि कार में टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, नई जिप्सी में 1.2 लीटर 4 सिलिंडर पेट्रोल और 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया होगा। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed