{"_id":"5f523a6e8ebc3e54a5447dfe","slug":"suzuki-is-bringing-next-generation-models-of-alto-and-vitara-suv-know-details","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Suzuki ला रही है Alto और Vitara एसयूवी के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल, जानें क्या होगा खास","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Suzuki ला रही है Alto और Vitara एसयूवी के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल, जानें क्या होगा खास
Fri, 04 Sep 2020 06:30 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 04 Sep 2020 06:30 PM IST
सार
मारुति सुजुकी के नई एंट्री-लेवल हैचबैक कार पर काम कर रही है। यह भारत में मौजूदा ऑल्टो को रिप्लेस कर सकती है। मारुति सुजुकी ऑल्टो का नेक्स्ट-जेनरेशन मॉडल भारत में अगले साल तक लॉन्च हो सकता है।
विज्ञापन
All new Suzuki Alto Works
- फोटो : bestcarweb (For Reference Only)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जापान की दिग्गज ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी Suzuki (सुजुकी) छोटी कारें जैसे Swift (स्विफ्ट), Ignis (इग्निस) और Solio (सोलियो) के नए मॉडल पेश करने के साथ ही, कंपनी का मुख्य रूप से मिनी कारों पर ध्यान केंद्रित है। इस साल, ऑल्टो का एक पूरी तरह से बदला हुआ मॉडल देखने को मिलेगा। जिसे सुजुकी लाइनअप की "प्रशंसक की चाबी" कहा जा सकता है। बता दें कि 9वीं पीढ़ी की नई ऑल्टो भविष्य की सुजुकी कारों का आधार होगी।
विज्ञापन
8वीं जेनरेशन का मौजूदा मॉडल को जापान में दिसंबर 2014 में पहली बार पेश किया गया था, जो अब 6 वर्ष पुराना हो चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक नौंवी जेनरेशन सुजुकी ऑल्टो को बनाने के लिए एक लाइटवेट प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जाएगा। नई सुजुकी ऑल्टो में लेटेस्ट R06D इंजन दिया गया है। यह इंजन 658cc का होगा जो 48bhp का पावर जेनरेट करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पोर्टी वर्जन भी आएगा
सुजुकी ऑल्टो हैचबैक के स्पोर्टी वर्जन पर भी काम कर रही है, जिसे अक्तूबर 2021 में प्रदर्शित किए जाने की संभावना है। सुजुकी ऑल्टो नेक्स्ट जेनरेशन स्पोर्ट मॉडल में टर्बोचार्ज्ड इंजन मिलेगा। इसके अलावा यह पूरी तरह से नए लुक, डिजाइन और फीचर्स के साथ आएगी। नेक्स्ट जेनरेशन स्पोर्ट मॉडल चालक को स्पोर्टी ड्राइविंग का अनुभव पेश करेगी। मौजूदा R06A टाइप इंजन को अपग्रेड कर नया टर्बोचार्ज्ड R06D टाइप इंजन डिजाइन किया जाएगा। नए टर्बोचार्ज्ड इंजन में अलग बोर और लॉन्गर स्ट्रोक होंगे।

नई Vitara SUV
सुजुकी नेक्स्ट जेनरेशन Alto के साथ-साथ अगले साल जनवरी तक Vitara SUV का नेक्स्ट जेनरेशन भी लाएगी। Vitara एसयूवी को जापान में Escudo के नाम से जाना जाता है। रिपोर्ट के अनुसार मुताबिक, नए मॉडल को अक्टूबर 2020 में पेश किया जाएगा। नई एसयूवी में 48V माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ 1.4 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। इसके साथ ही इस एसयूवी में 1.0 लीटर, 3 सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी मिलेगा।

भारत के लिए भी नई ऑल्टो
रिपोर्ट के मुताबिक मारुति सुजुकी के नई एंट्री-लेवल हैचबैक कार पर काम कर रही है। यह भारत में मौजूदा ऑल्टो को रिप्लेस कर सकती है। मारुति सुजुकी ऑल्टो का नेक्स्ट-जेनरेशन मॉडल भारत में अगले साल तक लॉन्च हो सकता है।

ऑल्टो का इंजन
भारत में पेश की जाने वाली ऑल्टो नेक्स्ट-जेनरेशन HEARTECT प्लेटफॉर्म पर आधारित हो सकती है। मारुति सुजुकी ऑल्टो नेक्स्ट जेनरेशन में 796cc, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन 48bhp का पावर और 69Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। नई ऑल्टो 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ-साथ AMT ट्रांसमिशन का भी विकल्प दिया जा सकता है।