Suzuki Access 125 में जुड़ा नया फीचर, बढ़ गई स्कूटर की कीमत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजुकी ने भारत में ड्रम ब्रेक वाले Access 125 स्कूटर को (CBS) के साथ बाजार में पेश कर दिया है। इस ड्रम ब्रेक वाले Suzuki Access 125 CBS स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत 56,667 रुपये रखी गई है। जो बाजार में पहले से मौजूद इसके नॉन-सीबीएस वर्जन से 700 रुपये ज्यादा होगी।
बता दें, एक अप्रैल से देश में लागू होने वाले सेफ्टी नॉर्म्स को देखते हुए कंपनी ने एक्सेस 125 में सीबीएस दिया है। सीबीएस यानी कम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम फीचर स्कूटर में ब्रेक लगाने पर फ्रंट और रियर ब्रेक के बीच ब्रेक फोर्स को डिस्ट्रिब्यूट करता है। जिससे स्कूटर का बैलेंस तो बना ही रहता है साथ ही ब्रेक डिस्टेंस भी कम होता है।
सुजुकी एक्सेस 125 में डिस्क ब्रेक वेरिएंट में सीबीएस फीचर पहले से ही उपलब्ध है। जिसके कंपनी को काफी रेस्पांस भी मिला था। Suzuki Access 125 में CBS के अलावा कोई और बदलाव नहीं किया गया है।
इसमें पहले वाला ही 124 सीसी का सिंगल सिलिंडर एयरकूल्ड इंजन दिया गया है, जो 8.5 बीएचपी की पावर और 10.2 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। सुजुकी एक्सेस 125 का इंजन ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। बता दें, Suzuki Access 125 रेट्रो स्टाइल में बिकने वाले टॉप 10 स्कूटर्स में से एक है।