इस दिन लॉन्च होगी Renault Kiger SUV, एडवांस बुकिंग के लिए चुकानी होगी इतनी रकम, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
मैग्नाइट एसयूवी की लंबाई 3994 mm, चौड़ाई 1758 mm और ऊंचाई 1572 mm है। इस कार में अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा 205 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है और इसका व्हीलबेस 2500 mm लंबा है। इसमें 405 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जिसे सीटें फोल्ड करने के बाद 879 लीटर तक किया जा सकता है...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेनो ने इस साल 29 जनवरी को ही अपनी सबकॉम्पैक्ट एसयूवी को ग्लोबली पेश किया था। वहीं अब इसकी लॉन्चिंग तारीख का भी खुलासा कर दिया है। कंपनी ने इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी को पहली बार कॉन्सेप्ट मॉडल के तौर पर नवंबर 2020 में प्रदर्शित किया था। इस कार का मुकाबला ऑटो इंडस्ट्री के इस सबसे हॉट और मुश्किल सब4-मीटर सेगमेंट में विटारा ब्रेजा, ह्यूंदै वेन्यू, निसान मैग्नाइट, XUV300, फोर्ड इकोस्पोर्ट और किआ सोनेट जैसी कारों से है।
15 फरवरी 2021 को लॉन्च
मिली जानकारी के मुताबिक रेनो काइगर 15 फरवरी 2021 को लॉन्च होने जा रही है। कुछ डीलर्स ने अपने स्तर पर इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। 15 से 25 हजार रुपये देकर इसकी प्री-बुकिंग की जा सकती है। वहीं 20 फरवरी से टेस्ट ड्राइव भी शुरू हो जाएगी। मैग्नाइट एसयूवी की लंबाई 3994 mm, चौड़ाई 1758 mm और ऊंचाई 1572 mm है। इस कार में अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा 205 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है और इसका व्हीलबेस 2500 mm लंबा है। इसमें 405 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जिसे सीटें फोल्ड करने के बाद 879 लीटर तक किया जा सकता है।
फीचर्स
कार के फ्रंट बंपर में हॉराइजंटल स्टैक्ड हेडलैंप्स और स्लीक एलईडी डीआरएल दिए गए हैं जो इसे काफी आकर्षक और हाई बोनट लुक देते हैं। सिग्नेचर फ्रंट मेन ग्रिल की स्टाइल को देखकर लगता है कि यह कंपनी की लोकप्रिय एंट्री-लेवल क्रॉसहैच कार Kwid से प्रभावित है। कार के साइड में खूबसूरत लुक वाले अलॉय दमदार आर्च के साथ पेश किए गए हैं जो इसकी बोल्ड अपील को और बढ़ाते हैं। Kiger के इंटीरियर की बात करें तो कार का कैबिन काफी आकर्षक है। कार के अंदर वायरलेस स्मार्टफोन रेप्लिकेशन, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, पीएम 2.5 क्लीन एयर फिल्टर, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करने वाला 20.32 सेमी फ्लोटिंग टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 7 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्लोटिंग रूफटॉप, ARKAMYS 3डी साउंड सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन यानी कीलेस एक्सेस, वॉइस रिकग्निशन, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
इंजन
Renault Kiger में दो इंजन ऑप्शन दिया गया है। पहला ऑप्शन 1.0-लीटर पेट्रोल का है जो 72 PS का पावर और 96 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं दूसरा ऑप्शन 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का है जो 100 PS का पावर और 160 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं सीवीटी ऑप्शन के साथ यह 152 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। कार के साथ 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड मिलता है। 1.0-लीटर पेट्रोल के साथ 5 स्पीड EASY-R AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। जबकि 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ 5 स्पीड X-TRONIC CVT गियरबॉक्स का ऑप्शन उपलब्ध है। रेनॉ काइगर में मल्टीसेंस ड्राइव मोड फीचर दिया गया है। इस कार को इको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स मोड में चलाया जा सकता है।