फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   steelbird sa 2 helmet launched gets safety with comfort features steelbird sa 2 price steelbird helmet price

Steelbird: स्टीलबर्ड ने लॉन्च किया नया एसए-2 हेलमेट, सुरक्षा के लिए दिए गए कई नए फीचर्स

Tue, 28 Sep 2021 05:13 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 28 Sep 2021 05:13 PM IST
सार

टूव्हीलर्स चालकों और सवारियों के सुरक्षा के लिए कई नए फीचर दिए गए हैं नए एसए-2 हेलमेट में, रिमूवेबल और वॉशेबल इंटीरियर पैडिंग भी दिए गए हैं।

विज्ञापन
steelbird sa 2 helmet launched gets safety with comfort features steelbird sa 2 price steelbird helmet price
Steelbird Helmet SA-2 - फोटो : Steelbird

विस्तार

देश की प्रमुख हेलमेट निर्माता कंपनी स्टीलबर्ड हाई-टेक इंडिया लिमिटेड ने अपने नए ’एसए-2’ हेलमेट लॉन्च किए हैं। इनकी खास बात यह है कि ये सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही दिखने में भी आकर्षक हैं। एसए-2 रेंज की कीमत 3849 रुपये से शुरू हो रही है और वाइब्रेंट और क्लासी डेकल्स में पेश की गई है। अगर आप एसए-2 हेलमेट को खरीदना चाहते हैं तो इसे स्टीलबर्ड आउटलेट्स के साथ कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए भी ले सकते हैं।
विज्ञापन


एसए-2 हेलमेट आराम और हाइजीन एलीमेंट्स से युक्त है। यह एक बेहतरीन एयर फ्लो वेंटिलेशन सिस्टम के लिए कई एयर वेंट के साथ आता है जो लंबे दूरी की सवारी के दौरान आरामदायक राइड को सुनिश्चित करता है। हाइजीन फैक्टर को भी ध्यान में रखते हुए, इन हेलमेट्स में रिमूवेबल और वॉशेबल इंटीरियर पैडिंग और चीक पैड्स मिलते हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा, यूरोपीय मानकों को पूरा करने वाले मैटालिक क्विक रिलीज बकल को शामिल करने से यह हेलमेट में सबसे सुरक्षित रिटेंशन सिस्टम में से एक बन जाता है। वाइजर पर वोरटेक्स जनरेटर हवा के घर्षण को कम करने में मदद करता है जिससे राइडर आसानी से सवारी कर पाते हैं। हेलमेट में हवा के शोर को कम करने के लिए इसमें विंड डिफ्लेक्टर भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसए-2 की अन्य विशिष्ट विशेषताएं यह हैं कि इसका वाइजर एक एंटी-फॉग शील्ड होल्डर के साथ आता है और हेलमेट में एक वाइजर लॉकिंग मैकेनिज्म होता है। इसके अलावा, सड़क पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मॉडल को बेहतर प्रभाव वाले थर्मोप्लास्टिक सामग्री के खोल से बनाया गया है। एसए-2 एक हाई-डेंसिटी ईवीएस और एक एंटी-स्क्रैच कोटिंग के साथ पॉलीकार्बोनेट (पीसी) वाइजर के साथ आता है।

स्टीलबर्ड हेलमेट के प्रबंध निदेशक राजीव कपूर ने कहा कि “बेहतर गुणवत्ता, प्रभावी प्रदर्शन और एडवांस्ड तकनीक की पेशकश “एसए-2“ हेलमेट लुक्स से समझौता किए बिना बेजोड़ सुरक्षा मानकों की पेशकश करते हैं। यहां तक कि पीछे की तरफ एसए-2 हेलमेट में स्पोर्टी लुक के लिए स्पॉइलर है। यह कॉम्पैक्ट और उत्तम दर्जे का मॉडल निश्चित रूप से ब्रांड की इमेज और दृष्टिकोण के साथ-साथ सभी राइड-फ्रैंडली कम्पोनेंट्स को बरकरार रखता है।“

 
सभी सवारों के लिए उपयुक्त एसए-2 मीडियम-580एमएम, लार्ज-600एमएम और एक्सएल-620एमएक साइज में आता है और मॉडल आईएस 4151:2015 मानकों के अनुरूप बीआईएस प्रमाणित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed