फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   steelbird new helmet Steelbird launches new helmet model SA-5 DOT know price safety features details steelbird helmet price

Steelbird: स्टीलबर्ड ने नया हेलमेट मॉडल SA-5 DOT किया लॉन्च, जानें कीमत और सेफ्टी फीचर्स

Mon, 01 Nov 2021 07:10 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 01 Nov 2021 07:10 PM IST
सार

एशिया के सबसे बड़ा हेलमेट निर्माता Steelbird (स्टीलबर्ड) ने सोमवार को अपने नए हेलमेट मॉडल SA-5 DOT (एसए-5 डीओटी) को लॉन्च किया। जानें किन खासियतों से लैस है।

विज्ञापन
steelbird new helmet Steelbird launches new helmet model SA-5 DOT know price safety features details steelbird helmet price
Steelbird Helmet - फोटो : Steelbird

विस्तार

एशिया के सबसे बड़ा हेलमेट निर्माता Steelbird (स्टीलबर्ड) ने सोमवार को अपने नए हेलमेट मॉडल SA-5 DOT (एसए-5 डीओटी) को लॉन्च किया। ये नया मॉडल हेलमेट डिजाइन, फैशन और सेफ्टी फीचर्स के हिसाब से काफी शानदार है। डीओटी मानकों को पूरा करने के लिए शेल को बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली हाई इम्पैक्ट पीसी-एबीएस मिक्स मैटीरियल, इस हेलमेट को सबसे खास बनाती है। एडवांस्ड एलीमेंट्स और सुविधाजनक फीचर्स को मिलाकर ये हेलमेट लंबी राइड के लिए काफी बढ़िया विकल्प है। इसके साथ ही इस हेलमेट को डबल सर्टीफिकेशन हासिल है। इनमें डीओटी (एफएमवीएसएस नंबर 218) और बीआईएस (आईएस 4151: 2015) शामिल हैं। 
विज्ञापन


क्या है खासियतें
एसए-5 डीओटी में मल्टीपल एयर वेंट्स हैं जो कि एयर फ्लो वेंटीलेशन सिस्टम को शानदार बनाता है और पॉलीकार्बोनेट (पीसी) एंटी-स्क्रैच कोटेड विजर के लिए कई एयर वेंट हैं, जो सर्दियों के दौरान वाइजर के अंदर फॉग को कम करने और विजिन को बढ़ाकर दुर्घटनाओं के जोखिम को कम करने में मदद करने के लिए एक एंटी-फॉग शील्ड से लैस हैं। साथ ही राइडिंग के दौरान बाधारहित विजिन और सहजता सुनिश्चित करते हुए, एसए-5 डीओटी में हवा के घर्षण को कम करने के लिए वाइजर पर विंड डिफ्लेक्टर और वोर्टेक्स जेनरेटर हैं।
विज्ञापन

अन्य खास बातें

steelbird new helmet Steelbird launches new helmet model SA-5 DOT know price safety features details steelbird helmet price
Steelbird Helmet - फोटो : Steelbird
स्टाइलिश लुक
यह मॉडल स्पोर्टी लुक और फील-गुड फैक्टर के लिए स्टाइलिश इंटीरियर के लिए पीछे की तरफ स्पॉइलर के साथ फैशन को नई ऊंचाइयों पर ले जाता है। इसके अलावा, यह सवारों के पीछे उन लोगों के लिए अतिरिक्त सावधानी का संकेत भी देता है। एसए- डीओटी में नेक पैड के पीछे एक्स्ट्रा कुशन भी होता है जो रात में सवारी करते समय सवार की मदद करती है। इसके साथ ही सवार के पीछे की सवारी की विजिबिलिटी बढ़ जाती है।

अन्य फीचर्स
साफ-सफाई को सुनिश्चित करते हुए ये हेलमेट डिटेचेबल और धोने योग्य इंटर्नल पैडिंग और गाल पैड से लैस हैं। इन मॉडलों के अन्य मुख्य आकर्षण में हाई-डेंटिसिटी वाले गाल पैड ईपीएस, डबल डी-रिंग फास्टनर और वाइजर लॉकिंग मैकेनिज्म शामिल हैं।

स्टीलबर्ड हेलमेट्स के प्रबंध निदेशक राजीव कपूर ने कहा कि "एसए-5 डीओटी ने राइडर्स का पूरा ख्याल रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। डबल सर्टीफिकेशन से लेकर शानदार सुरक्षा, फैशन एलिमेंट्स और उत्पाद की सही कीमतों तक, ये हेलमेट्स ग्राहकों की पहली पसंद बनेंगे। ये मॉर्डन और फैशनेबल हेलमेट्स ग्राहकों की जेब पर भी भारी नहीं पड़ते हैं और उनको एक अलग स्टाइल भी देते हैं।" 

कितनी है कीमत
कंपनी ने इन हेलमेट्स की कीमत 3899 रुपये रखी है। ये हेलमेट मीडियम- 580 mm, लार्ज- 600 mm, और एक्सएल- 620 mm साइज में उपलब्ध है। यह सभी स्टीलबर्ड आउटलेट्स पर उपलब्ध है। इसके साथ ही ग्राहक इनको कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए भी आसानी से खरीद सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed