फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   STEELBIRD INDIA ANNOUNCES TIE UP WITH BARGY DESIGN

स्टीलबर्ड इंडिया ने इटली के बार्जी डिजाइन के साथ किया करार

Tue, 21 Mar 2017 01:21 PM IST
Updated Tue, 21 Mar 2017 01:21 PM IST
विज्ञापन
STEELBIRD INDIA ANNOUNCES TIE UP WITH BARGY DESIGN
स्टीलबर्ड

स्टीलबर्ड हाई-टैक इंडिया लिमिटेड ने इटली के हेलमेट ग्राफिक डिजाइनर्स में से एक बार्जी डिजाइन के साथ एक्सक्लूसिव करार किया है। बार्जी डिजाइन को 1987 में फैबियो कास्टीगिलोनी, पूर्व एमएक्स राइडर ने ड्राइविंग के प्रति अपने जुनून के चलते स्थापित किया था। उन्होंने कई बेहतरीन हेलमेट्स को कस्टमाइज कर अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं जो की पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं जैसे की मैक्स बियागी, लोरिस कैपिरोसी, एंड्रया डॉवीजियोसो और अन्य कई मोटर साइक्लिंग चैम्पियंस आदि के लिए तैयार हेलमेट्स शामिल हैं। अब स्टाइल और क्रिएटिविटी ने मोटर साइकिल्स स्कूटर वर्ग में भी प्रवेश किया है और उन्होंने कई प्रमुख ब्रांड्स के साथ करार किया है जिनमें होंडा, यामाहा, एमवी अगस्ता और डुकाटी शामिल हैं। 

विज्ञापन


इस एक्सक्लूसिव करार पर प्रतिक्रिया देते हुए राजीव कपूर, प्रबंध निदेशक, स्टीलबर्ड ग्रुप ने कहा कि‘‘बार्जी डिजाइन, प्रसिद्ध इटालियन डिजाइन स्टूडियो से हैं जो कि कई सालों से मोटरस्पोर्ट से जुड़ा है और स्टूडियो ने मोटरसाइकिल रेसिंग की दुनिया में कई आइकोनिक डिजाइंस और लोगो को तैयार किया है। हमें उनके साथ अपने एक्सक्लूसिव करार पर गर्व है। उनके साथ इस विशेष करार के माध्यम से हम बार्जी डिजाइन की पूरी रेंज को भारत में लाने की योजना तैयार कर ली है।’’
विज्ञापन

स्टीलबर्ड इंडिया ने अपनी पूरी एयर हेलमेट सीरीज को डिजाइनर बार्जी डिजाइन ग्राफिक के साथ अलग रंगों और कॉम्बीनेशंस में प्रस्तुत किया है। कंपनी ने मार्च, 2017 में इसकी रिटेल बिक्री भी शुरू कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed