{"_id":"611b9f62cad98174160ef714","slug":"steelbird-helmets-launch-goggle-style-face-shield-goggle-style-face-shield-steelbird","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Steelbird : स्टीलबर्ड ने गॉगल-स्टाइल फेस शील्ड की लॉन्च, हानिकारक वायरस से बचाएगा, जानें कीमत और खासियतें","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Steelbird : स्टीलबर्ड ने गॉगल-स्टाइल फेस शील्ड की लॉन्च, हानिकारक वायरस से बचाएगा, जानें कीमत और खासियतें
Tue, 17 Aug 2021 05:07 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 17 Aug 2021 05:07 PM IST
सार
वैश्विक बाजारों में गॉगल स्टाइल फेस शील्ड काफी लोकप्रिय हैं। यह ट्रांसपेरेंट, क्रोम और एंटी-फॉग फेस शील्ड पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए एक यूनिसेक्स फैशन प्रोटेक्टिव वियर है।
विज्ञापन
Steelbird Helmets Goggle style face shield
- फोटो : Steelbird Helmets
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एशिया की सबसे बड़ी हेलमेट निर्माता स्टीलबर्ड हाई-टेक इंडिया (एसबीएचटी) ने मंगलवार को अपनी स्टाइलिश "स्टीलबर्ड गॉगल-स्टाइल फेस शील्ड" को लॉन्च किया है। यह ट्रांसपेरेंट, क्रोम और एंटी-फॉग फेस शील्ड पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए एक यूनिसेक्स फैशन प्रोटेक्टिव वियर है। वैश्विक बाजारों में गॉगल स्टाइल फेस शील्ड काफी लोकप्रिय हैं।
कितनी है कीमत
कंपनी ने इस बहुपयोगी फेस शील्ड को 399 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। स्टीलबर्ड गॉगल-स्टाइल फेस शील्ड एक्स्ट्रा स्मॉल से लार्ज साइज तक में उपलब्ध है। ये फेस शील्ड सभी स्टीलबर्ड आउटलेट्स पर उपलब्ध है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है।
गॉगल स्टाइल फेस शील्ड बिना किसी असुविधा के हानिकारक वायरस से बचाने के लिए 180 डिग्री यानि पूरी सुरक्षा कवरेज के साथ आता है। फेस शील्ड, डिजाइन में क्लीयर यानि स्पष्ट फेस वाइजर और एंटी-स्क्रैच ग्लास को इंटीग्रेट करता है और इस तरह प्रदूषित और हानिकारक हवा को रोककर उपयोगकर्ता को सुरक्षित रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कितनी है कीमत
कंपनी ने इस बहुपयोगी फेस शील्ड को 399 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। स्टीलबर्ड गॉगल-स्टाइल फेस शील्ड एक्स्ट्रा स्मॉल से लार्ज साइज तक में उपलब्ध है। ये फेस शील्ड सभी स्टीलबर्ड आउटलेट्स पर उपलब्ध है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन
गॉगल स्टाइल फेस शील्ड बिना किसी असुविधा के हानिकारक वायरस से बचाने के लिए 180 डिग्री यानि पूरी सुरक्षा कवरेज के साथ आता है। फेस शील्ड, डिजाइन में क्लीयर यानि स्पष्ट फेस वाइजर और एंटी-स्क्रैच ग्लास को इंटीग्रेट करता है और इस तरह प्रदूषित और हानिकारक हवा को रोककर उपयोगकर्ता को सुरक्षित रखता है।
विज्ञापन
Steelbird Helmets Goggle style face shield
- फोटो : Steelbird Helmets
एक सुरक्षात्मक यूनिसेक्स फेस शील्ड की मौजूदा समय में जरूरत पर प्रतिक्रिया देते हुए स्टीलबर्ड ग्रुप के प्रबंध निदेशक, राजीव कपूर ने कहा कि "हमारे देश ने हाल ही में कोरोना महामारी की दूसरी जानलेवा और घातक लहर का सामना किया है और यह सुरक्षा के लिए कदम बढ़ाने का सही समय है। इसलिए, फेस शील्ड समय की मांग है और पैनडेमिक फैशन को ध्यान में रखते हुए, हम सुरक्षा के लिए इस अल्ट्रा-कूल गॉगल को लाकर बेहद खुश हैं जो विंडप्रूफ और वाटरप्रूफ दोनों है।"
कंपनी का कहना है कि यह फेस शील्ड स्टाइलिश होने के साथ ही प्रभावी भी है। क्योंकि यह सुरक्षा देता है जो दोनों तरफ और सामने के चेहरे पर फैलता है, यानी माथे से ठुड्डी तक 180 डिग्री की सुरक्षा। यह सुनिश्चित करता है कि आंख, नाक और मुंह खतरनाक और हानिकारक बैक्टीरिया, वायरस और हवा में पैदा होने वाले संक्रमणों से सुरक्षित रहें।

गॉगल फेस शील्ड में क्रिस्टल-क्लियर एचडी ग्लास है और यह पूरे चेहरे को कवर करता है। यह अटूट पॉली कार्बोनेट शील्ड से बना है जो इसकी स्थायित्व सुनिश्चित करता है। इसमें आरामदायक फिट के साथ एक्टिव आई प्रोटेक्शन (सक्रिय नेत्र सुरक्षा) भी है, ताकि उपयोगकर्ता इसे लंबे समय तक पहन सके। इसे चश्मे के ऊपर भी पहना जा सकता है।
गॉगल स्टाइल फेस शील्ड वजन में भी काफी हल्के हैं और आंखों से दूर पर्याप्त जगह प्रदान करते हैं जिससे यह हवादार बना रहता है और आसानी से ऊपर और नीचे आता-जाता है। साथ ही कोहरे या भाप को बनने से रोकता है।
गॉगल स्टाइल फेस शील्ड वजन में भी काफी हल्के हैं और आंखों से दूर पर्याप्त जगह प्रदान करते हैं जिससे यह हवादार बना रहता है और आसानी से ऊपर और नीचे आता-जाता है। साथ ही कोहरे या भाप को बनने से रोकता है।
फेस शील्ड कार्यस्थल के वातावरण जैसे हेयर सैलून और स्पा पेशेवरों, रेस्तरां, खाद्य सेवाओं में बेहद उपयोगी साबित होगी। चूंकि फेसशील्ड पूरी तरह से पारदर्शी है, यह पहनने वाले के होंठों को विजिबल यानि उसके होंठ सामने वाले को दिखते रहते हैं, जिससे होंठ पढ़ने में सुविधा होती है और बोलने वाले के चेहरे के भाव देखने में मदद मिलती है।
इसे पहनना और इस्तेमाल करना आसान है। इसके अलावा, चूंकि यह इसे आसानी से धोया जा सकता है, इसलिए इसे पानी या डिसइंफेक्टेंट (कीटाणुनाशक) से साफ करके कई बार इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसे पहनना और इस्तेमाल करना आसान है। इसके अलावा, चूंकि यह इसे आसानी से धोया जा सकता है, इसलिए इसे पानी या डिसइंफेक्टेंट (कीटाणुनाशक) से साफ करके कई बार इस्तेमाल किया जा सकता है।