{"_id":"617bdf346b826e0d26513813","slug":"skoda-slavia-mid-sized-sedan-to-make-global-debut-on-18-november-2021-know-features-specification-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"Skoda Slavia की 5 खास बातें: इस दिन आ रही है स्कोडा की नई सेडान, Honda City, Verna, Ciaz को मिलेगी टक्कर","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Skoda Slavia की 5 खास बातें: इस दिन आ रही है स्कोडा की नई सेडान, Honda City, Verna, Ciaz को मिलेगी टक्कर
Fri, 29 Oct 2021 05:17 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 29 Oct 2021 05:17 PM IST
सार
चेक गणराज्य की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Skoda Auto (स्कोडा ऑटो) ने एलान किया है कि बहुप्रतीक्षित मिड-साइज सेडान कार Skoda Slavia का 18 नवंबर, 2021 को ग्लोबल डेब्यू होगा। जानें स्कोडा स्लाविया की 5 खास बातें जो इसे अन्य सेडान कारों से अलग बनाएगी।
विज्ञापन
Skoda Slavia
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चेक गणराज्य की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Skoda Auto (स्कोडा ऑटो) ने एलान किया है कि बहुप्रतीक्षित मिड-साइज सेडान कार Skoda Slavia (स्कोडा स्लाविया) का 18 नवंबर, 2021 को ग्लोबल डेब्यू होगा। नई स्लाविया सेडान पुरानी पड़ चुकी Skoda Rapid (स्कोडा रैपिड) सेडान का को रिप्लेस करेगी। कंपनी ने हाल ही में रैपिड का मैट एडिशन लॉन्च किया है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि नई Slavia साल 2022 की पहली छमाही में लॉन्च की जाएगी।
भारतीय बाजार में लॉन्चिंग के बाद, स्कोडा स्लाविया सेडान कार Honda City (होंडा सिटी), Hyundai Verna (ह्यूंदै वरना) और Maruti Suzuki Ciaz (मारुति सुजुकी सियाज) जैसी कारों को टक्कर देगी। इस मिड-साइज सेडान को अपने सेगमेंट में इन मजबूत कॉम्पीटिशन का सामना करना होगा। लेकिन इस कॉम्पीटिशन में खुद को अलग साबित करने के लिए इसमें ऐसा क्या मिलने जा रहा है? यह एक अहम सवाल है। यहां हम आपको बता रहें हैं स्कोडा स्लाविया की 5 खास बातें जो इसे भीड़ से अलग बनाएगी।
सबसे पावरफुल इंजन
आनेवाली स्कोडा स्लाविया दो इंजन विकल्पों के साथ आएगी। इसमें 1.0-लीटर TSI पेट्रोल और 1.5-लीटर TSI पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिलेगा। 1.5-लीटर इंजन में 150 PS का पीक पावर और 250 Nm का अधिकतम टॉर्क मिलता है। यह सेगमेंट में सबसे ज्यादा होगा।
विज्ञापन
सबसे लंबा व्हीलबेस
स्कोडा स्लाविया में स्कोडा कुशाक के तरह MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके कारण इसका व्हीलबेस 2,651 mm है, जो इसके सभी प्रतिद्वंद्वियों से लंबा है। इसलिए, यह मान लेना गलत नहीं होगा कि स्लाविया में इंटीरियर स्पेस ज्यादा मिलेगा।
साइज में बड़ी
स्लाविया अपने सेगमेंट में 4,541 mm की लंबाई के साथ दूसरी सबसे लंबी कार होगी, जो होंडा सिटी से 12 mm छोटी है। हालांकि इसकी चौड़ाई और ऊंचाई अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा होगी। स्लाविया सेडान की चौड़ाई 1,752 mm और ऊंचाई 1,487 mm होगी।
ढेर सारे फीचर्स
स्लाविया में ढेर सारे फीचर्स मिलेंगे। इसमें बेहतर माइलेज देने के लिए ACT (एक्टिव सिलेंडर टेक्नोलॉजी) भी शामिल होगी। जरूरत नहीं होने पर सिस्टम इंजन के दो सिलिंडरों को डिएक्टिवेट कर देता है। इसी तरह, कुशाक में मिलने वाले कई फीचर्स स्लाविया में भी दिए जाने की संभावना है। स्लाविया एक प्रीमियम उत्पाद के रूप में पेश की जा रही है। इसलिए उम्मीद है कि कार के केबिन में बेहतरीन क्वालिटी की सामग्री का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ ही कार बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन, कई स्पीकर, कनेक्टिविटी ऑप्शन्स और चार्जिंग पॉइंट जैसे फीचर्स से लैस होगी।
Octavia से प्रेरित स्टाइल
लुक्स और डिजाइन के लिहाज से, स्लाविया काफी हद तक Skoda Octavia से प्रेरित है। कार के फ्रंट में, इसमें सिग्नेचर स्कोडा ग्रिल के साथ पतले दिखने वाले ऊपर की ओर हेडलैंप होंगे। किनारों के चारों ओर, स्लोपिंग रूफलाइन सैलून के ओवरऑल सिल्हूट को बढ़ाएगी। कार के रियर में बूट लिड के लिए शार्प लाइन्स के साथ रैपअराउंड टेल लैम्प्स होंगे।