{"_id":"599e82894f1c1b10428b4568","slug":"skoda-octavia-rs-will-launch-on-august-30-bookings-starts-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द लॉन्च होगी स्कोडा ऑक्टाविया आरएस, कंपनी ने शुरू की बुकिंग","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
जल्द लॉन्च होगी स्कोडा ऑक्टाविया आरएस, कंपनी ने शुरू की बुकिंग
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Thu, 24 Aug 2017 01:12 PM IST
विज्ञापन
स्कोडा ऑक्टाविया आरएस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कोडा ने अपनी सेडान ऑक्टाविया आरएस की बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी इस कार को 30 अगस्त को लॉन्च करने वाली है। ऑक्टाविया आरएस पुरानी ऑक्टाविया के मुकाबले ज्यादा ताकतवर है और ज्यादा शानदार नजर आती है।
विज्ञापन
इस कार में आपको 2.0 लीटर का टर्बोचार्जड टीएसआई पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 6-स्पीड यूनिट वाले डुअल क्लच गियरबॉक्स के साथ आता है। इंजन कार को 230 हॉर्सपावर की ताकत प्रदान करता है।
विज्ञापन
पढ़ें: हुंडई वरना Vs होंडा सिटी Vs मारुति सियाज: किसमें कितना है दम
विज्ञापन
पुरानी ऑक्टाविया से इसे अलग बनाने के लिए कंपनी ने इसके ऐग्रेसिव बॉडी किट, ब्लैक ट्रिम बिट्स, पहले से ज्यादा चौड़ा एलॉय व्हील दिया है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में मौजूद ऑक्टाविया आरएस में 18 इंच का एलॉय व्हील है, जबकि भारत में लॉन्च ऑक्टाविया में 17 इंच का एलॉय व्हील मिलता है।
इसके साथ कार में नौ एयरबैग, ईएसपी और पार्क असिस्ट सिस्टम भी मिलता है। बता दें कि इस साल स्कोडा भारत में तीन कार लॉन्च करने वाली है। जिसमें रैपिड मोंटे कार्लो वह पहले ही लॉन्च कर चुकी है, जबकि ऑक्टाविया आरएस के बाद स्कोडा कोडिएक अगल मॉडल है। हालांकि हमें कार की कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।