Skoda Octavia का CNG वैरिएंट हुआ पेश, फुल टंकी पर देगी 500 किलोमीटर का बंपर माइलेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिग्गज कार निर्माता स्कोडा ने अपनी स्कोडा ऑक्टेविया (Skoda Octavia) के सीएनजी वेरिएंट पर से पर्दा हटा दिया है। स्कोडा ने अपनी पर्यावरण अनुकूल (इको फ्रेंडली) ऑक्टाविया जी-टेक को पेश कर दिया। नई स्कोडा ऑक्टाविया (Skoda Octavia G-TEC CNG) कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) पर चलती है। इसके पावर परफॉर्मेंस की बात करें तो स्कोडा ऑक्टाविया जी-टेक में ताकत के लिए 1.5 पीएसआई इंजन दिया गया है। इसका इंजन 96 किलोवाट (130 पीएस) की पावर जनरेट करता है। खास बात यहां यह है कि ऑक्टाविया जी-टेक पेट्रोल और सीएनजी दोनों पर चलती है। इसकी माइलेज की बात करें तो स्कोडा का दावा है कि Skoda Octavia G-TEC की एक बार फुल टंकी करने पर यह बिना रुके 500 किलोमीटर तक का सफर तय करेगी।
Skoda Octavia G-TEC में आपको 455 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा। वहीं, इसकी कॉम्बी की बूट क्षमता 495 लीटर है। इस कार की एक और बड़ी खासियत यह है कि इसमें बिना ड्राइवर के हस्तक्षेप के सीएनजी और पेट्रोल मोड ऑटोमेटिक बदल जाता है।
ऑक्टाविया जी-टेक सीएनजी मोड में डब्ल्यूएलटीपी चक्र में 35 किलोमीटर की दूरी तय करने में 3.4 से 3.6 किलोग्राम गैस खपत होती है। वहीं, बात करें पेट्रोल मोड की तो इसमें 100 किलोमीटर की दूरी तय करने में 4.61 लीटर पेट्रोल खर्च होता है।
फुल टंकी पर 500 किलोमीटर का सफर देने वाली ऑक्टाविया जी-टेक इको फ्रेंडली कार है। पेट्रोल इंजन के मुकाबले इसका सीएनजी मोड 25 फ़ीसदी कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन कम करता है। आसान भाषा में कहें तो पेट्रोल मोड के मुकाबले इसका सीएनजी मोड पर्यावरण के लिए 25 गुना ज्यादा बेहतर है। हालांकि, इसकी कीमत क्या होगी अभी इसकी कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। इसके अलावा यह भारत में कब लॉन्च होगी इसके बारे में भी कंपनी ने अभी कुछ नहीं बताया है। ऐसे में आने वाले समय में कंपनी इसके दूसरे फीचर्स और लॉन्च को लेकर जल्द घोषणा कर सकती है।