Skoda का Corporate Edition लॉन्च, देखें कीमत और फीचर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कोडा इंडिया ने भारत में Octavia का Corporate Edition लॉन्च कर दिया है। जिसकी कीमत 15.49 लाख रुपये रखी गई है। स्कोडा की यह कार बेस एंट्री लेवल मॉडल की कार है। जो पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है। Skoda Superb Corporate Edition की तरह ही यह मॉडल भी कुछ चुनिंदा ग्राहकों के लिए मार्केट में उपलब्ध होगा।
हालांकि इस मॉडल को सिर्फ कैंडी और सफेद के मेल के साथ पेश किया गया है। Skoda Octavia Corporate Edition के फीचर्स स्टाइल वेरिएंट से लिए गए हैं नई कार में एलईडी डीआरएल से लैस क्वाड्रा हैडलैंप्स, 16 इंच के वेलोरम अलॉय व्हील, और स्कोडा की सिग्नेचर रुफलाइन के साथ साइड में शार्प कट टोरंडो लाइन्स आदि दिए गए हैं। कार के रियर में सी शेप एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं।
कार के केबिन में भी बेस स्टाइल ट्रिम के साथ सेंटर कंसोल, डयुल टोन डोर पैनल, ऑनिक्स लिवोरी फ्रंट डैशबोर्ड और प्रीमियम बेज अपहोलस्ट्री दी गई है। कार के डैशबोड्र पर 6.5 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (ऐप्पल कार प्ले और एंड्रॉइड आॅटो से लैस )। इसके अलावा 2 जोन क्लाइमेट कंट्रोल,4 एयरबैग्स,ABS के साथ EBD, ब्रेक असिस्ट,स्पीड रेगुलेशन, इलेक्ट्रॉनिक डिफ्रेंशियल लॉक, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल आदि दिए गए हैं।
Skoda Octavia Corporate Edition में 1.4 लीटर का TSI पेट्रोल इंजन और 2.0 लीटर का TDI डीजल इंजन दिया गया है। इसका पेट्रोल इंजन 148 बीएचपी की पावर और 250 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं इसका डीजल इंजन 141 बीएचपी की पावर और 320 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। कार के दोनों ही इंजन को स्टैंडर्ड 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस किया गया है।