{"_id":"5be67909bdec22699072cb76","slug":"skoda-india-launch-kodiaq-l-k-in-india-this-will-be-first-car-with-9-air-bags","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कोडा ने लांच की नई कार, ऑडी, बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज को देगी मात","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
स्कोडा ने लांच की नई कार, ऑडी, बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज को देगी मात
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 10 Nov 2018 03:37 PM IST
विज्ञापन
skoda kodiaq l&K
भारत में स्कोडा इंडिया ने अपनी बेहतरीन एसयूवी कार कोडिएक के नए वेरियंट को भारत में पेश कर दिया है। कार में कई नए फीचर्स कंपनी द्वारा दिए गए हैं। लांच होने वाले मॉडल को Kodiaq L&K (laurin and klement) नाम दिया गया है। कार की कीमत को पुराने वेरियंट से मात्र 2 लाख रुपये अधिक रखा गया है।
विज्ञापन
कार के फीचर्स की बात करें तो इसके फ्रंट ग्रिल और रियर डिफ्यूजर में क्रोम का काफी इस्तेमाल किया गया है। कार में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के स्थान पर बड़ी-सी डिजिटल स्क्रीन लगाई गई है जो कार में नेविगेशन को सपोर्ट करती है।
विज्ञापन
कार के इंजन में कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है इसमें पहले वाला ही 2.0 लीटर का डीजल इंजन लगा है जो 150 पीएस की पावर और 340 एनएम का टॉर्क जनेरेट करने में सक्षम है साथ ही इसे ड्युअल क्लच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से भी लैस किया गया है।
विज्ञापन
नई स्कोडा Kodiaq L&K की खास बात यह है कि इसमें वर्चुअल कोकपिट सिस्टम दिया गया है जो इस कार को औरों से अलग बनाता है। बता दें, स्कोडा की यह पहली कार है जो 9 एयरबैग्स के साथ आएगी। कार में सेफ्टी के लिहाज से एंटी थेफ्ट अलॉर्म(जो आपकी कार को चोरी होने से बचाएगा), स्पीड वार्निंग सिग्नल (जो स्पीड बढ़ने पर आपको आगाहा करेगा) और iBUZZ Fatigue जैसे फीचर्स कई दिए गए हैं।
कीमत की बात करें तो इस कार की कीमत भारतीय बाजार में 35.99 लाख रुपए रखी गई है। जो कि इसके स्टैंडर्ड वेरियंट से 2 लाख रुपये ज्यादा है।